ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

JDU के सभी प्रकोष्ठों को भंग किया गया, लोकसभा और विधानसभा प्रभारियों की भी छुट्टी

PATNA: जनता दल यूनाइटेड के अंदर खाने से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां जेडीयू ने अपने सभी प्रकोष्ठों और इसकी सारी इकाइयों को भंग कर दिया है. बता दें कि प्रदेश अध्यक्

JDU के सभी प्रकोष्ठों को भंग किया गया, लोकसभा और विधानसभा प्रभारियों की भी छुट्टी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA: जनता दल यूनाइटेड के अंदर खाने से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां जेडीयू ने अपने सभी प्रकोष्ठों और इसकी सारी इकाइयों को भंग कर दिया है. बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की तरफ से बनाई गई सभी प्रकोष्ठ और इसकी इकाइयों को तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया गया है. इतना ही नहीं पार्टी के सभी लोकसभा प्रभारी और विधानसभा प्रभारियों की भी छुट्टी कर दी गई है.


आपको बता दें JDU के मुख्यालय महासचिव मृत्युंजय कुमार सिंह ने आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी दी है. आपको बता दें कि इस बात की संभावना पहले से जताई जा रही थी कि जेडीयू के सभी प्रकोष्ठों और लोकसभा विधानसभा प्रभारियों को पद मुक्त कर दिया जाएगा. अब इस आशंका के अनुसार पार्टी ने यह फैसला लिया है.


पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर ललन सिंह ने कमान संभालने के बाद सभी प्रकोष्ठ और प्रदेश इकाई की समीक्षा की थी इस दौरान उन्होंने कई स्तर पर हानियां पकड़ी थी. जिसके बाद यह माना जा रहा था कि प्रकोष्ठ और उसकी समस्त इकाइयों को निरस्त कर दिया जाएगा और अब पुरानी इकाइयों को भंग किए जाने के बाद नए सिरे से पार्टी में पुनर्गठन का दौर शुरू होगा.

टैग्स