ब्रेकिंग
Bihar News : सावन मेले में खूनी वारदात! जयनगर के कमला पुल पर 18 वर्षीय युवक को मारा चाकू, गंभीर हालत में मधुबनी रेफरBihar News : बिहार के 54 शहरों की बदलेगी तस्वीर! सम्राट सरकार ने खोला खजाना, सड़क, पानी और बिजली पर करोड़ों का बड़ा प्लानBihar Weather Today: 1 अगस्त को बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 18 जिलों में आंधी-बिजली की चेतावनीपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा Bihar News : सावन मेले में खूनी वारदात! जयनगर के कमला पुल पर 18 वर्षीय युवक को मारा चाकू, गंभीर हालत में मधुबनी रेफरBihar News : बिहार के 54 शहरों की बदलेगी तस्वीर! सम्राट सरकार ने खोला खजाना, सड़क, पानी और बिजली पर करोड़ों का बड़ा प्लानBihar Weather Today: 1 अगस्त को बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 18 जिलों में आंधी-बिजली की चेतावनीपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा

JDU के RJD में विलय की बात करने पर नेता प्रतिपक्ष पर कुशवाहा ने बोला बड़ा हमला, कहा- इनको जल्द इलाज की जरूरत

PATNA: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के बयान पर जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विजय सिन्हा के बारे में

JDU के RJD में विलय की बात करने पर नेता प्रतिपक्ष पर कुशवाहा ने बोला बड़ा हमला, कहा- इनको जल्द इलाज की जरूरत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के बयान पर जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विजय सिन्हा के बारे में आप लोग जानते नहीं है। स्पीकर होते हुए वे किस तरह का बर्ताव विधानसभा में करते थे। यह बिहार और पूरे देशभर को लोगों ने देखा है। उनकी दिमाग की क्या स्थिति है किसी से छिपी हुई नहीं है। 


उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें इलाज कराने की सलाह दी। जेडीयू के आरजेडी में विलय करने की बात पर कहा कि उन्हें जल्द इलाज की जरूरत है। यदि विलंब किये तो भारी नुकसान हो सकता है। विजय सिन्हा ने कहा था कि मोकामा और गोपालगंज में आरजेडी ने अपने उम्मीदवार दिए। यह आरजेडी का वर्चस्व नजर आ रहा है। 


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हम लोग जिसके साथ होते हैं सबको मौका देते हैं। गठबंधन के तमाम पार्टियों का उम्मीदवार है। जो व्याकुल है उनकी हार तय है। मोकामा में उपचुनाव क्यों हो रहा है इतना भी ज्ञान उनको नहीं है तो कोर्ट में जाकर पूछ ले। अगर उनकों इतना भी ज्ञान नहीं है तो भगवान जाने..साथ में भी और अंदर से बर्बाद करने के फिराक में थे हमलोग जिसके साथ होते है वे गठबंधन को साथ लेकर चलते हैं। उनकी हार दोनों जगहों पर सुनिश्चित है इसलिए बीजेपी अनाप शनाप बोल रही है।