ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

JDU के डेथ सर्टिफिकेट पर नीतीश ने किया साइन, बोले उपेंद्र कुशवाहा ... राजद के साथ जाकर खोई देश का नेता बनने का मौका

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है। सीएम पर निशाना साधते हुए कुशवाहा ने

JDU के डेथ सर्टिफिकेट पर नीतीश ने किया साइन, बोले उपेंद्र कुशवाहा ... राजद के साथ जाकर खोई देश का नेता बनने का मौका
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में  पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है। सीएम पर निशाना साधते हुए कुशवाहा ने कहा है कि जदयू में टूट सुनिश्चित है और इसके लिए नीतीश कुमार खुद जिम्मेदार हैं। नीतीश कुमार ने अपने हाथों से जदयू के डेथ सर्टिफिकेट पर साइन कर दिया है। कुशवाहा के बयान पर राजद मैं उबाल पैदा हो गया है वहीं जेडीयू ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। नीतीश कुमार के करीबी रह चुके कुशवाहा के इस बयान से बिहार की सियासत गर्म हो गई है।


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार की गतिविधियों से जेडीयू भी टूट कर बिखर जाएगी। उन्होंने दावा किया कि चाचा-नीतीश कुमार ने अपने भतीजा और लालू यादव के लाल तेजस्वी यादव के हाथ में बिहार की सत्ता सौंपने का निर्णय लेकर जेडीयू के डेथ सर्टिफिकेट पर खुद सिग्नेचर कर दिया। कुशवाहा ने कहा कि - जदयू पर नीतीश कुमार का कोई कमांड नहीं रहा। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के हाथों में अब बिहार के सत्ता की बागडोर नहीं है। बहुत जल्द सबकुछ स्पष्ट होकर सामने आ जाएगा और सच्चाई उजागर हो जाएगी।


कुशवाहा ने कहा कि- नीतीश कुमार भाजपा के साथ थे तो राष्ट्रीय नेता बन चुके थे। अब राजद के साथ जाने के फैसले से उनकी पूंजी डूब गई। जदयू पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। इस बार एनडीए का मुकाबला सिर्फ और सिर्फ आरजेडी से है।  जदयू के बड़े नेता हमसे और बीजेपी के संपर्क में है।  कई सांसद और मंत्री हमारे और बीजेपी के संपर्क में है। उन लोगों का नाम बताना सही नहीं है। लेकिन  कई लोग संपर्क में है।  जदयू में जल्दी ही टूट होगी। 


उधर, जदयू के भीम संसद पर कुशवाहा ने कहा कि- वो लोग कोई भी संसद बुला लें कोई भी फायदा नहीं होगा। उन्हें अब कोई फायदा नहीं होने वाला है। उपेंद्र कुशवाहा एनडीए के मजबूत साथी है। इस बार बिहार में हमलोग सभी 40 सीट पर जीत हासिल कर रहे हैं।  चाचा नीतीश कुमार ने अपने भतीजा और लालू यादव के लाल तेजस्वी यादव के हाथ में बिहार की सत्ता सौंपने का निर्णय लेकर जेडीयू के डेथ सर्टिफिकेट पर खुद सिग्नेचर कर दिया। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें