ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

JAP नेता सुबोध यादव की हत्या के बाद पप्पू यादव ने सुशासन पर बोला हमला, अग्निपथ को लेकर छात्रों से आतंकी जैसा बर्ताव किया जा रहा

PATNA : जन अधिकार पार्टी के नेता सुबोध यादव की हत्या के बाद पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव ने आज बिहार की नीतीश सरकार के ऊपर जोरदार हमला बोला है। पप्पू यादव अपराधियों के निशाने पर है औ

JAP नेता सुबोध यादव की हत्या के बाद पप्पू यादव ने सुशासन पर बोला हमला, अग्निपथ को लेकर छात्रों से आतंकी जैसा बर्ताव किया जा रहा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : जन अधिकार पार्टी के नेता सुबोध यादव की हत्या के बाद पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव ने आज बिहार की नीतीश सरकार के ऊपर जोरदार हमला बोला है। पप्पू यादव अपराधियों के निशाने पर है और सरकार कुछ भी नहीं कर पा रही है।


पप्पू यादव ने कहा है कि बिहार में सुशासन जैसी कोई चीज नहीं बची। आम हो या खास अपराधी के निशाने पर हर कोई है। जाप सुप्रीमो ने कहा कि बिहार में मौजूदा हालात के लिए जितना सरकार में बैठे लोग दोषी हैं उससे कम विपक्ष भी नहीं है।


अग्निपथ आंदोलन को लेकर छात्रों के ऊपर बिहार में जारी एक्शन को लेकर भी पप्पू यादव ने नाराजगी जताई है पप्पू यादव ने कहा है कि अग्निपथ योजना का विरोध करने के कारण छात्रों के साथ आतंकियों जैसा सलूक किया जा रहा है।


पप्पू यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अग्निपथ योजना के नाम पर छात्रों के साथ आतंकवादियों से भी बुरा व्यवहार किया गया। पूरे बिहार के कॉलेज, हॉस्टल में आतंकियों की तरह पुलिस ने हमला किया। उन्होंने बिहार सरकार की तुलना यूपी की योगी सरकार से करते हुए कहा कि बुलडोजर की सरकार और बिहार की सत्ता में कोई अंतर नहीं है। सरकार के खिलाफ आंदोलन करने वालों की आवाज कुचली जा रही है। छात्रों को गिरफ्तार कर जेल में भेजा जा रहा है।


पप्पू यादव ने जन अधिकार पार्टी के नेता सुबोध यादव की हत्याको लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। बीजेपी के विधायक और सांसदों से लोग सुरक्षित नहीं हैं। बीजेपी नेतोओं से समाज और लोकतंत्र सुरक्षित नहीं हैं। जिन विधायकों और सांसदों से देश खतरे में है उन्हें सीआरपीएफ की सुरक्षा मिल रही है लेकिन जो नक्सलियों के निशाने पर हैं उन्हें सुरक्षा नहीं दी जाती है। इसी का नतीजा है कि नक्सलियों और स्थानीय अपराधियों ने मिलकर जाप नेता सुबोध यादव क दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में सिर्फ पूंजीपति और माफिया सुरक्षित हैं बाकि लोगों के जान की कोई कीमत नहीं है।