ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

राजद के कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में हंगामा, MLC अजय सिंह के खिलाफ नारेबाजी

JAMUI: जमुई मे राजद एमएलसी के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया और नारेबाजी की। हंगामे की वजह से अफरा-तफरी मच गयी। कुछ देर के लिए कार्यक्रम को रोकना पड़ गया। कार्य

राजद के कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में हंगामा, MLC अजय सिंह के खिलाफ नारेबाजी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई मे राजद एमएलसी के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया और  नारेबाजी की। हंगामे की वजह से अफरा-तफरी मच गयी। कुछ देर के लिए कार्यक्रम को रोकना पड़ गया। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में काम नहीं करने का आरोप लगाया। 


जमुई में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। बाद में मंच पर मौजूद नेताओं ने किसी तरह मामले को शांत कराया। दरसअल राजद के एमएलसी अजय कुमार सिंह जब मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तभी कुछ कार्यकर्ता विधान पार्षद के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान राजद के कार्यक्रम में अफरा-तफरी  का माहौल हो गया। 


बताया जा रहा है कि विधान पार्षद फंड को लेकर कुछ कार्यकर्ता एमएलसी अजय कुमार सिंह से नाराज थे। मंच से राजद एमएलसी ने भी कहा कि वो विकास के लिए आएं है। ठेकेदारी के लिए नहीं आए हैं। इस दौरान अजय सिंह ने मंच से अपने किये गये कई कार्यो को भी गिनाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से जमुई  में विकास ज्यादा हुआ है। लेकिन जैसे ही वे मंच से बोलना शुरू किये राजद कार्यकर्ताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके कारण उन्हें अपना भाषण बीच में ही बंद करना पड़ा।


वही हंगामा होता देख मंच पर बैठे राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव अचानक कुर्सी से उठ गये और कार्यकर्ताओं को शांत कराने में जुट गये। किसी तरह उन्होंने कार्यकर्ताओं को शांत कराया। बता दें कि एमएलसी अजय सिंह मुंगेर क्षेत्र के राजद एमएलसी हैं। वही विरोध कर रहे हैं लोगों ने एमएलसी अजय सिंह पर क्षेत्र में काम नहीं करने और कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं देने का आरोप उन पर लगाया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब से अजय सिंह जीत कर एमएलसी बने हैं आज तक आरजेडी ऑफिस नहीं पहुंचे। और ना ही अपने क्षेत्र में कोई काम ही किया। राजद कार्यकर्ताओं का कहना था कि  एमएलसी अजय सिंह पार्टी विरोधी काम कर रहे हैं।


राजद के कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में हंगामा, MLC अजय सिंह के खिलाफ नारेबाजी


राजद के कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में हंगामा, MLC अजय सिंह के खिलाफ नारेबाजी

राजद के कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में हंगामा, MLC अजय सिंह के खिलाफ नारेबाजी



रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता