ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव की गोली मारकर हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजामबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव की गोली मारकर हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजामबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

ट्रांसफर पॉलिटिक्स : तबादला रद्द होने के बाद सीओ पुरानी जगहों पर लौटे, जानिए कब जारी होगा नया आदेश

PATNA : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में किए गए तबादलों पर मुख्यमंत्री ने रोक लगाई थी, इसके बाद खूब सियासत भी देखने को मिली। लेकिन आखिरकार मुख्यमंत्री के आदेश का पागल हुआ और तबादले

ट्रांसफर पॉलिटिक्स : तबादला रद्द होने के बाद सीओ पुरानी जगहों पर लौटे, जानिए कब जारी होगा नया आदेश
Editor
2 मिनट

PATNA : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में किए गए तबादलों पर मुख्यमंत्री ने रोक लगाई थी, इसके बाद खूब सियासत भी देखने को मिली। लेकिन आखिरकार मुख्यमंत्री के आदेश का पागल हुआ और तबादले की अधिसूचना जारी होने के बाद नई जगहों पर गए सीओ समेत अन्य अधिकारी अब पुरानी जगह पर वापस लौट गए हैं। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 30 जून को 149 सीओ का तबादला हुआ था। लेकिन इसमें कई स्तर की गड़बड़ी पाये जाने के बाद ट्रांसफर से जुड़ी पूरी अधिसूचना को निरस्त कर दिया गया। इसके साथ ही तय हो गया की जो सीओ जहां थे, वे वहीं रह जायेंगे।


हालांकि तबादला रद्द करने का आदेश अधिसूचना के आठ दिन बाद किया गया था, इस वजह से सभी सीओ अपनी नये पदभार को ग्रहण नहीं कर पाये। फिर भी बड़ी तादाद में सीओ ने नया पदभार ग्रहण कर लिया था। इन सभी सीओ को वापस अपने पुराने स्थान पर लौटना होगा। जिन कुछ पदाधिकारियों ने नये स्थान पर ज्वाइन कर लिया था, वे वापस अपने पुराने स्थानों पर लौट गये हैं। इधर, तबादले की इस अधिसूचना के निरस्त होने के बाद इसे नये सिरे से जारी करने की कवायद चल रही है। फिलहाल मुख्यमंत्री सचिवालय इस पर मंथन करने में जुटा है। इसके बाद राजस्व विभाग को इससे संबंधित निर्देश दिये जायेंगे और फिर से नई अधिसूचना जारी होगी।


उम्मीद जताई जा रही है कि नई अधिसूचना में सभी पदाधिकारियों का स्टेटस नहीं बदला जाय, बल्कि जो कुछ पदाधिकारी दोषी पाये गये हैं या जिनका गलत तरीके से तबादला हुआ था, सिर्फ उन्हीं को लेकर फैसला हो। जो भी हो सरकार के फैसले के ठीक पहले विभाग में ऊहापोह की स्थिति है।