ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

बिहार : नामांकन रद्द होने के बाद आपे से बाहर हुआ उम्मीदवार : DM ऑफिस में किया भारी हंगामा ; पुलिसकर्मियों से की हाथापाई

JEHANABAD : लोकसभा चुनाव के लिए चार चरणों का मतदान खत्म होने के बाद अब बाकी बचे तीन चरणों की वोटिंग को लेकर उम्मीदवार तैयारियों में लगे हैं। इसी बीच, कई उम्मीदवारों का नामांकन

बिहार : नामांकन रद्द होने के बाद आपे से बाहर हुआ उम्मीदवार : DM ऑफिस में किया भारी हंगामा ; पुलिसकर्मियों से की हाथापाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD : लोकसभा चुनाव के लिए चार चरणों का मतदान खत्म होने के बाद अब बाकी बचे तीन चरणों की वोटिंग को लेकर उम्मीदवार तैयारियों में लगे हैं। इसी बीच, कई उम्मीदवारों का नामांकन भी रद्द हो चुके हैं। जहानाबाद में नामांकन रद्द होने के बाद एक उम्मीदवार ने कलेक्ट्रेट में भारी हंगामा मचाया और पुलिसकर्मियों से हाथापाई भी की। 


दरअसल, जहानाबाद में सातवें चरण में 1 जून को वोटिंग होनी है। अभिषेक दांगी ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जहानाबाद संसदीय सीट से अपना नामांकन दाखिल किया था। नामांकन पत्र की जांच के बाद जिला प्रशासन ने अभिषेक दांगी का नॉमिनेशन रद्द कर दिया है। इस बात की जानकारी मिलते ही अभिषक दांगी समाहरणालय भवन पहुंछे, जहां वह आपे से बाहर हो गए।


अभिषेक दांगी ने जब इसको लेकर डीएम से मिलने की कोशिश की तो वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। जिसके बाद वह पुलिस जवानों से भिड़ गए और जमकर हाथापाई की। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने धक्के मारकर उन्हें डीएम ऑफिस से बाहर निकाल दिया। अभिषेक दांगी ने मामले को कोर्ट में ले जाने की बात कही है। साथ ही उन्होंने कहा कि एक सोची-समझी साजिश के तहत उनके नॉमिनेशन को रद्द किया गया है।


बता दें कि जहानाबाद संसदीय सीट से कुल 40 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था। लेकिन चुनाव आयोग की गाइडलाइंस को पूरा नहीं करने के कारण निर्वाची पदाधिकारी ने 40 में से 23 उम्मीदवारों के नामांकन को रद्द कर दिया है। जिन लोगों के नॉमिनेशन रद्द हुए हैं, उनमें इसको लेकर गहरी नाराजगी देखि जा रही है।