ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

जगदानंद सिंह से सुशील मोदी बोले: इस उम्र में अभी आपका और गत होना बाकी है

PATNA: राजद के अंदर छिड़े घमासान पर बीजेपी नेता सुशील मोदी ने आऱजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर तीखा हमला बोला है. सुशील मोदी ने कहा है कि जगता बाबू का इस उम्र में कितना गत

जगदानंद सिंह से सुशील मोदी बोले: इस उम्र में अभी आपका और गत होना बाकी है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजद के अंदर छिड़े घमासान पर बीजेपी नेता सुशील मोदी ने आऱजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर तीखा हमला बोला है. सुशील मोदी ने कहा है कि जगता बाबू का इस उम्र में कितना गत होना बाकी है. 

लालू के बेटे को नहीं पहचानते

राजद में छिड़े घमासान पर सुशील मोदी ने ट्वीट किया है. जगदानंद सिंह पर निशाना साधते हुए सुशील मोदी ने ट्वीटर पर लिखा है

“जगता बाबू पूछ रहे हैं “कौन है तेज प्रताप ?”आप नहीं पहचानते लालू के बेटे को ?इतनी जल्दी भूल गए गाली देने वाले को ?भूल जाना ही अच्छा है ?इस उम्र में अभी और गत होना बाक़ी है.”



गौरतलब है कि राजद में घमासान के बीच जगदानंद सिंह ने आज कहा था कि हू इज तेजप्रताप यादव. दरअसल तेजप्रताप यादव जगदानंद सिंह पर ताबड़तोड हमला बोल रहे हैं. मीडिया ने इस बाबत सवाल पूछा तो जगदानंद ने कहा कि तेजप्रताप यादव कौन हैं ये वह नहीं जानते. राजद में वे सिर्फ लालू प्रसाद यादव औऱ तेजस्वी यादव को जानते हैं.


वैसे जगदानंद सिंह के इस  सवाल का आज तेजप्रताप यादव ने भी जवाब दिया था. तेजप्रताप यादव ने कहा था कि गो एंड आस्क माय फादर लालू प्रसाद यादव दैट हू इज तेजप्रताप यादव. यानि जगदानंद सिंह लालू यादव से जाकर पूछ लें कि तेजप्रताप यादव कौन हैं. तेजप्रताप यादव ने ये भी कहा था कि कुछ दिनों में जगदानंद सिंह ये भी पूछ सकते हैं कि हू इज लालू यादव, हू इज तेजस्वी यादव एंड हू इज मीसा भारती.