ब्रेकिंग
Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ✦थाने में खड़ा जब्त ट्रक भी नहीं रहा सुरक्षित... चक्का खोलते 2 चोर गिरफ्तार, पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ✦थाने में खड़ा जब्त ट्रक भी नहीं रहा सुरक्षित... चक्का खोलते 2 चोर गिरफ्तार, पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी

I.N.D.I.A गठबंधन में सीट शेयरिंग का पेंच फंसा! नाराज नीतीश को मनाने पहुंचे RJD अध्यक्ष; CM ने लगातार दो दिनों तक लगाई थी लालू दरबार में हाजिरी

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने के लिए बने 28 विपक्षी दलों के I.N.D.I.A गठबंधन में शीट शेयरिंग का पेंच फंस गया है। विपक्षी गठबंधन म

I.N.D.I.A गठबंधन में सीट शेयरिंग का पेंच फंसा! नाराज नीतीश को मनाने पहुंचे RJD अध्यक्ष; CM ने लगातार दो दिनों तक लगाई थी लालू दरबार में हाजिरी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने के लिए बने 28 विपक्षी दलों के I.N.D.I.A गठबंधन में शीट शेयरिंग का पेंच फंस गया है। विपक्षी गठबंधन में शामिल सभी दल अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। बिहार की सियासत में इस बात की चर्चा है कि लोकसभा चुनाव में जेडीयू को काफी कम सीटें मिल रही हैं, जिसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नाराज हो गए हैं। यही वजह है कि आज लालू खुद सीएम नीतीश को बनाने के लिए उनके आवास पहुंच गए।


दरअसल, एनडीए से अलग होने के बाद से ही जेडीयू ने एलान कर दिया था कि वह बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने के लिए बिखरे हुए विपक्ष को एकजुट करेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहल की और विपक्ष के तमाम नेताओं से घूम घूमकर मुलाकात की। नीतीश की पहल रंग लाई और विपक्ष के वे दल भी साथ बैठने को तैयार हो गए जो एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते थे।


पहली बार पटना में विपक्षी दलों की बैठक बुलाई गई। इसके बाद बैंगलुरु दूसरी और तीसरी बैठक मुंबई में आयोजित की गई। शुरुआत से ही इस बात की चर्चा थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A का संयोजक बनाया जाएगा लेकिन तीन बैठकों के बाद भी नीतीश कुमार को संयोजक बनाने को लेकर फैसला नहीं हुआ। मुंबई की बैठक में यह एलान किया गया कि अगली बैठक यह तय कर लिया जाएगा कि कौन दल कितने सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ेगा।


बिहार की सियासत में इस बात की चर्चा जोरों पर है I.N.D.I.A गठबंधन में जेडीयू को लोकसभा चुनाव में काफी कम सीटें मिल रही है। कहा यह भी जा रहा है कि जेडीयू की जो सीटिंग सीटें हैं उसपर से भी कई सांसदों का पत्ता कटने जा रहा है। गठबंधन में कम सीटों मिलने का ही नतीजा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बार-बाल लालू प्रसाद से मुलाकात कर रहे हैं। पिछले दिनों लगातार दो दिनों नीतीश कुमार लालू से मिलने के लिए राबड़ी आवास पहुंचे थे। 


पहली बार लालू से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी थी। दूसरे दिन नीतीश ने लालू से मुलाकात की थी। करीब 15 मिनट तक दोनों नेताओं में बातचीत हुई थी। सूत्रों के मुताबिक कम सीटें मिलने के कारण नीतीश ने नाराजगी जताई है। यही वजह है कि दो दिन बाद आज लालू खुद मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और नीतीश कुमार से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई है। लालू के सीएम आवास पहुंचने के बाद एक बार फिर कयासों का बाजार गर्म हो गया है।



रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता