ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

हिंसा के बाद राहत : 8 दिन बाद सासाराम में इंटरनेट सेवा बहाल, भड़काऊ पोस्ट पर रहेगी नजर

SASARAM : रामनवमी के शोभा यात्रा के दौरान सासाराम में हुई हिंसा को लेकर जिला प्रसाशन के तरफ से ठप की गई इंटरनेट सेवा को बहाल कर दिया गया है। जिले में आज अहले सुबह से इंटरनेट सेवा क

हिंसा के बाद राहत : 8 दिन बाद सासाराम में इंटरनेट सेवा बहाल, भड़काऊ पोस्ट पर रहेगी नजर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SASARAM : रामनवमी के शोभा यात्रा के दौरान सासाराम में हुई हिंसा को लेकर जिला प्रसाशन के तरफ से ठप की गई इंटरनेट सेवा को बहाल कर दिया गया है। जिले में आज अहले सुबह से इंटरनेट सेवा की सुविधा लोगों को मिलने लगी है। हालांकि, सेवा बहाल किए जाने का साथ प्रशासन और चौकन्ना हो गया है। पुलिस-प्रशासन लगातार सोशल साइट पर नजर रख रही है। इसके साथ भड़काऊ पोस्ट को लेकर अधिकारी सतत निगरानी कर रहे हैं।


दरअसल, जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में आज सुबह से इंटरनेट सेवा बहाल  कर दी गयी है। इसके बाद आपत्तिजनक वीडियो व धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले पोस्ट पर नजर रखेगी। ऐसा करने वालों के साथ प्रशासन सख्ती से निपटेगा। पकड़े गए तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। जरूरत महसूस हुई तो ऐसे लोगों पर एक्शन लेते हुए गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


 इसके आगे उन्होंने बताया कि,जिले में विधि व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। ऐसे में शनिवार सुबह से इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है। लेकिन एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। सोशल साइट पर नजर रखने के लिए विशेष टीम गठित की गई है। जो लगातार पोस्ट और वीडियो पर नजर रखेगी। धार्मिक भावना भड़काने वाले पोस्ट और वीडियो सोशल साइटों पर डालने वाले के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।


आपको बताते चलें कि, इंटरनेट सेवा बहाल कर दिए जाने के बाद से सासाराम के लोगों राहत की सांस ली है। यह सेवा बंद कर दिए जाने  की वजह से पढ़ाई-लिखाई, कारोबार, बैंकिंग पर बहुत बुरा असर पड़ रहा था। प्रशासन की देखरेख में बाजार को खोल दिया गया था लेकिन, ग्राहक नहीं आ रहे थे  इंटरनेट नहीं होने की वजह से कारोबारियों को व्यवसाय करने में बहुत दिक्कत हो रही थी।  लेकिन, प्रशासन की जिम्मेदारी बढ़ गई है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें