ब्रेकिंग
मांझी की बहू ने लालू की बेटी को दी चैलेंज, पूछा- क्या आपके भ्राता नशा नहीं करते... अगर नहीं तो तेजस्वी मेडिकल जांच को तैयार हैं ?मुजफ्फरपुर में चलती XUV में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे परिवार के 6 लोग दरभंगा में 25 वर्षीय सत्यम की गोली मारकर हत्या, पिता ने चार दोस्तों पर जताया शकबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातमांझी की बहू ने लालू की बेटी को दी चैलेंज, पूछा- क्या आपके भ्राता नशा नहीं करते... अगर नहीं तो तेजस्वी मेडिकल जांच को तैयार हैं ?मुजफ्फरपुर में चलती XUV में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे परिवार के 6 लोग दरभंगा में 25 वर्षीय सत्यम की गोली मारकर हत्या, पिता ने चार दोस्तों पर जताया शकबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालात

सभा के दौरान CM पर भीड़ ने फेंका प्याज, नीतीश कुमार बोले.. और फेंको

MADHUBANI: हरलाखी में सीएम नीतीश कुमार चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान ही भीड़ की ओर से सीएम को निशाना बनाते हुए मंच पर प्याज फेंका गया. इस दौरान तुरंत सुरक्षाकर्मी आए और

 सभा के दौरान CM पर भीड़ ने फेंका प्याज, नीतीश कुमार बोले.. और फेंको
Manish Kumar
2 मिनट

MADHUBANI: हरलाखी में सीएम नीतीश कुमार चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान ही भीड़ की ओर से सीएम को निशाना बनाते हुए मंच पर प्याज फेंका गया. इस दौरान तुरंत सुरक्षाकर्मी आए और सीएम को कवर किए, लेकिन नीतीश कुमार ने कहा कि छोड़ दिजिए. इनलोगों पर ध्यान मत दीजिए. फेंकने वाले से सीएम ने कहा कि और फेंको. 



15 साल में मात्र 95 हजार नौकरी

नीतीश कुमार ने कहा कि जान लोग कितना रोजगार का अवसर पैदा होगा. आज कह रहा है कि सरकारी नौकरी देंगे. जब 15 साल मौका मिला तो कितना नौकरी दिया. सिर्फ 95 हजार दिया. जो बोलता है उसको क-ख-ग के बारे में पता ही नहीं है. सिर्फ बड़े-बड़े दावे करने से काम नहीं चलता है. 


2005 से पहले वाला हो जाएगा बिहार

नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोग समाज को बांटना चाहते हैं. कुछ लोग लड़ाई कराना चाहते हैं. अगर आपस में विवाद किजिएगा तो बिहार 2005 से पहले वाला बिहार बन जाएगा. शाम को बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा. जंगलराज में बड़ी संख्या में डॉक्टर और कारोबारी को बिहार छोड़कर भागना पड़ा. कुछ लोग समाज को गुमराह कर रहे हैं. ऐसे लोगों से बचकर रहिए. ये लोग बर्बाद कर देंगे.


काम पर भरोसा

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में बिजली की क्या स्थिति थी वह सबको पता है. गांव की छोड़िए शहरों में बिजली नहीं रहती थी. लेकिन हमने कहा था कि हर घर तक बिजली पहुंचाएंगे. उसको समय से पहले पहुंचा दिया. हर घर नल का जल पहुंचाया गया. कुछ जगहों पर बाकी रह गया वहां भी काम जारी है. अगली बार मौका मिलेगा तो हर खेत तक वह पानी पहुंचाएंगे. जो भी काम होगा इसकी देखरेख होगी.

टैग्स