ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

हम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक स्थगित, मांझी को कोरोना होने के कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी टला

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अंदर खाने से आ रही है, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक स्थगित कर दी गई है. 18 दिसंबर को हम की र

हम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक स्थगित, मांझी को कोरोना होने के कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी टला
Anamika
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अंदर खाने से आ रही है, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक स्थगित कर दी गई है. 18 दिसंबर को हम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बुलाई गई थी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना था, लेकिन फिलहाल इसे स्थगित कर दिया गया है.

पार्टी के प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने कहा है कि कोरोना के कारण पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक और अध्यक्ष का चुनाव स्थगित कर दिया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी की रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई थी. जीतन राम मांझी ने खुद आधी रात को ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी साझा की थी. इतना ही नहीं मांझी ने अपनी पार्टी के उन नेताओं को भी कोरोना टेस्ट कराने के लिए कहा है जो रविवार को हुई राष्ट्रीय परिषद की बैठक में शामिल हुए थे.

जीतन राम मांझी फिलहाल होम आइसोलेशन में है और उन्हें कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा. इसी के मद्देनजर हम की बैठक स्थगित कर दी गई है. राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी फिलहाल स्थगित रहेगा. हालांकि राष्ट्रीय परिषद की रविवार को हुई बैठक में इस बात के संकेत मिले थे कि मांझी अब अपने बेटे संतोष सुमन को पार्टी की कमान देने का मन बना चुके हैं.