ब्रेकिंग
मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण

HAM का जनता दरबार और मिलन समारोह कल, RJD के सैकड़ों नेताओं को मांझी दिलाएंगे पार्टी की सदस्यता

PATNA: जेडीयू और बीजेपी के तर्ज पर अब हम पार्टी भी जनता दरबार लगाएगी। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा यानी हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी कल मंगलवार को फरियादियों की स

HAM का जनता दरबार और मिलन समारोह कल, RJD के सैकड़ों नेताओं को मांझी दिलाएंगे पार्टी की सदस्यता
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: जेडीयू और बीजेपी के तर्ज पर अब हम पार्टी भी जनता दरबार लगाएगी। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा यानी हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी कल मंगलवार को फरियादियों की समस्याएं सुनेंगे।


पटना के 12 एम  स्टैंड रोड स्थित आवास पर सुबह 11 बजे से 2 बजे तक जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। जनता दरबार में आने वाले फरियादियों की समस्याएं खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी सुनेंगे। जनता दरबार में आने वाले लोगों के बैठने की उचित व्यवस्था की गयी है। इस मौके पर पार्टी के कई नेता भी मौजूद रहेंगे। 


जनता दरबार के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी प्रेस को संबोधित करेंगे। साथ ही इस दौरान मिलन समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में आरजेडी नेता संजर आलम सहित सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं को हम पार्टी की सदस्यता दिलायी जाएगी। इस बात की जानकारी हम पार्टी के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने दी।  



टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEVASHISH

FirstBihar संवाददाता