ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

ज्ञानू की नाराजगी पर संजय जायसवाल बोले.. सबकी महत्वाकांक्षा लेकिन सबको मंत्री बनाना असंभव

PATNA : नीतीश कैबिनेट के विस्तार के बाद भारतीय जनता पार्टी के विधायक के ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू की नाराजगी सामने आई थी. ज्ञानू ने आरोप लगाया था कि नीतीश कैबिनेट में अनुभवी लोगों को

ज्ञानू की नाराजगी पर संजय जायसवाल बोले.. सबकी महत्वाकांक्षा लेकिन सबको मंत्री बनाना असंभव
Anamika
2 मिनट

PATNA : नीतीश कैबिनेट के विस्तार के बाद भारतीय जनता पार्टी के विधायक के ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू की नाराजगी सामने आई थी. ज्ञानू ने आरोप लगाया था कि नीतीश कैबिनेट में अनुभवी लोगों को नहीं लिया गया है. इतना ही नहीं उन्होंने पार्टी के ऊपर यह भी आरोप लगाया कि कुछ चुनिंदा नेता बिहार में पार्टी को चला रहे हैं और यहां आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसा हाल हो जाएगा.




 ज्ञानू की नाराजगी सामने आने के बाद बीजेपी के नेताओं ने चुप्पी साध रखी थी, लेकिन अब प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि मंत्री पद को लेकर सबकी अपनी महत्वाकांक्षा है. हर कोई मंत्री बनना चाहता है लेकिन हकीकत यह है कि कुछ चुनिंदा लोगों को ही मंत्री बनाया जा सकता है. जायसवाल ने कहा कि यह सब कुछ परिवार के अंदर का मामला है और इसे ज्यादा तूल देने की जरूरत नहीं.

बता दें कि नीतीश कैबिनेट में जगह नहीं मिलने से नाराज भारतीय जनता पार्टी के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू  ने पार्टी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा था कि कैबिनेट में जिन चेहरों को शामिल किया गया है उससे क्षेत्रीय और सामाजिक समानता जाहिर नहीं हो रही. कैबिनेट में ऐसे अनुभवहीन चेहरों को शामिल किया जा रहा है जिनके पास सरकार चलाने का अनुभव नहीं है. बिहार कैबिनेट में कभी सुशील कुमार मोदी शामिल हुआ करते थे, उनके अनुभव और नेतृत्व में पार्टी के दूसरे मंत्री सरकार के कामकाज को बखूबी चलाते थे, लेकिन आज सुशील मोदी भी कैबिनेट में शामिल नहीं है.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMEETH

FirstBihar संवाददाता