ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

सवालों से तिलमिलाए गुंडागर्दी पर उतरे बीजेपी विधायक संजय सरावगी, पत्रकार का मोबाइल छीना

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विधायकों और मंत्रियों को जनता का कोपभाजन बनना पड़ रहा है। चुनाव जीतने के बाद लोगों की सुध नहीं लेने वाले जनप्रतिनिधि जब वोट की आस लिये क्षेत्र पह

सवालों से तिलमिलाए गुंडागर्दी पर उतरे बीजेपी विधायक संजय सरावगी, पत्रकार का मोबाइल छीना
Abhishek Mishra
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विधायकों और मंत्रियों को जनता का कोपभाजन बनना पड़ रहा है। चुनाव जीतने के बाद लोगों की सुध नहीं लेने वाले जनप्रतिनिधि जब वोट की आस लिये क्षेत्र पहुंच रहे हैं तो खदेड़ दिये जा रहे हैं ऐसी कई तस्वीरें और खबरें सामने आयी है। हांलाकि बीजेपी विधायक संजय सरावगी का मामला अलग है। विधायक जी सत्ताधारी पार्टी से आते हैं इसलिए जब उन्हें ऐसे हीं आक्रोश का सामना करना पड़ा तो वे खीझ गये और सारा गुस्सा पत्रकार पर उतार दिया।


विधायक जी गुंडागर्दी पर उतर आए और पत्रकार का न सिर्फ मोबाइल छिना बल्कि उसके लिए अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। नगर विधायक जी दरभंगा के नगर निगम क्षेत्र मे वार्ड नंबर 46 में विधायक जी एक सड़क का शिलान्यास करने पहुंचे थे। विधायक जी शिलान्यास कर पाते इससे पहले उनके खिलाफ विधायक के खिलाफ नारेबाजी होने लगी। लोगों के भयंकर गुस्से को देखकर तिलमिलाए विधायक जी पत्रकारों से हीं उलझ पड़े।


आपको बता दें कि विधायक जी उसी सड़क का शिलान्यास करने पहुंचे थे जिसका शिलान्यास पिछले चुनाव में बीजेपी सांसद कर चुके थे। बावजूद इसके इस सड़क का निर्माण नही हुआ। लोगों में इसी को लेकर नाराजगी थी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता