ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

दुबई से भारत पहुंचे युवा वोटर ने किया मतदान, लोगों से भी की अपील..अपना बहुमूल्य वोट जरूर दें

GOPALGANJ: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में बिहार की 8 लोकसभा सीटों पर सुबह सात बजे से 6 बजे तक मतदान हुआ। बिहार के वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालग

दुबई से भारत पहुंचे युवा वोटर ने किया मतदान, लोगों से भी की अपील..अपना बहुमूल्य वोट जरूर दें
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में बिहार की 8 लोकसभा सीटों पर सुबह सात बजे से 6 बजे तक मतदान हुआ। बिहार के वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज संसदीय सीटों के लिए मतदान संपन्न हो गया। लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होने के लिए दुबई से एक युवा वोटर भारत पहुंचा। वो बिहार के गोपालगंज का रहने वाला है।


 जब उसे पता चला कि गोपालगंज में 25 मई को छठे चरण में वोटिंग होनी है। दुबई में रह रहे युवा इंजीनियर रामप्रकाश तिवारी ने घर जाने के लिए तुरंत टिकट बनाया और अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए बिहार के गोपालगंज जिले पहुंचे। जहां पोलिंग बूथ पर जाकर रामप्रकाश तिवारी ने अपने बहुमूल्य वोट का प्रयोग किया। रामप्रकाश का कहना था कि हमारा एक वोट बहुमूल्य है। मजबूत और अच्छी सरकार बनाने के लिए वोट देना जरूरी है। अच्छे लोग चुने जाएंगे तब ही वो देश का विकास कर पाएंगे। अपने मताधिकार का प्रयोग कर राम प्रकाश काफी खुश है। 


उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए वो दुबई से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अपने घर आया है। मतदान के प्रति रामप्रकाश तिवारी अन्य लोगों को भी जागरुक कर रहे हैं। लोगों से भी अपने बहुमूल्य वोट देने की अपील कर रहे हैं। बता दें कि रामप्रकाश तिवारी गोपालगंज के हथुआ प्रखंड के पिपरा खास गांव के रहने वाले हैं। 


दुबई एयरपोर्ट में इंजीनियर के पद पर वह तैनात हैं। मतदान करने के लिए छुट्टी लेकर वो दुबई से इंडिया पहुंच गये। जहां अपने गांव पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया। रामप्रकाश के इस जज्बे को लोग भी सलाम कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि राम प्रकाश की तरह यदि सब सोचने लगे तो मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा। इसलिए सभी लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।    


टैग्स