ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक इतने फीसदी वोटिंग; वैशाली रहा सबसे आगे

GOPALGANJ : बिहार में शनिवार को छठे चरण की आठ सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। आज वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान एवं महाराज

बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक इतने फीसदी वोटिंग; वैशाली रहा सबसे आगे
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में शनिवार को छठे चरण की आठ सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। आज वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान एवं महाराजगंज संसदीय क्षेत्र में मतदान किए जा रहे हैं। ऐसे में चुनाव आयोग के तरफ से सुबह 9 बजे तक के मतदान प्रतिशत का आकड़ा दिया गया है। सुबह 9 बजे तक 9.66% मतदान हुआ है। जिनमें सबसे ज्यादा वैशाली में11.95% वोटिंग हुई है।


चुनाव आयोग के तरफ से जो आकड़ा दिया गया है। उसके अनुसार बाल्मीकि नगर में 8.55%, पश्चिमी चंपारण में 9.35% ,पूर्वी चंपारण में 8.95%, और शिवहर में 9.25% वैशाली में 11.95%, गोपालगंज में 9.49 % मतदान हुए हैं। इसके साथ ही  सिवान में 10.54% और महाराजगंज में 9.06% मतदान हुए हैं। इन लोकसभा सीट पर  हर बूथ पर औसतन 1004 मतदाताओं के मतदान की व्यवस्था की गई है। एक करोड़ 49 लाख से अधिक मतदाताओं द्वारा 86 प्रत्याशियों के भाग्य को ईवीएम में बंद किया जाएगा। 


दरअसल, आयोग के आकड़ा के अनुसार  सुबह 9 बजे तक 9.66% मतदान हुआ है। जिनमें सबसे ज्यादा वैशाली में11.95% वोटिंग हुई है। मोतिहारी, शिवहर, वाल्मीकि नगर से ईवीएम खराब होने की शिकायत आई। वहीं सीवान से निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं हिना शहाब ने सुबह-सुबह वोट डालने पहुंचीं। उन्होंने कहा जनता ने साथ दिया है, आगे भी देगी।


वहीं, इस चरण में कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला होगा। जिसमें बाहुबली की पत्नी लवली आनंद, बाहुबली मुन्ना शुक्ला, लोजपा (रामविलास ) की कैंडिडेट वीणा देवी, बीजेपी के सीनियर लीडर राधामोहन सिंह, संजय जायसवाल जैसे नाम शामिल हैं। इसके साथ  महाराजगंज सीट से भाजपा के जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के बेटे आकाश सिंह के नाम भी सम्मिलित हैं।