ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

JDU विधायक पप्पू पांडेय के करीबी 3 लोगों को अपराधियों ने मारी गोली, एक की मौत

GOPALGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है. यहां पर जेडीयू विधायक और बाहुबली पप्पू पांडेय के तीन करीबी लोगों को अपराधियों ने गोली मार दिया है. जिसमें एक की मौत घटनास्थल पर

JDU विधायक पप्पू पांडेय के करीबी 3 लोगों को अपराधियों ने मारी गोली, एक की मौत
Manish Kumar
2 मिनट

GOPALGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है. यहां पर जेडीयू विधायक और बाहुबली पप्पू पांडेय के तीन करीबी लोगों को अपराधियों ने गोली मार दिया है. जिसमें एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है. यह घटना गोपालपुर के राजापुर बाजार की है.

इसको भी पढ़े: मर्डर कर भाग रहे 2 अपराधियों को भीड़ ने पकड़कर बेरहमी से पीटा, JDU विधायक के 3 करीबी को मारी थी गोली


दो घायल रेफर

गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया है. इस घटना में देवेंद्र पांडेय की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि यह घटना गैंगवार में हुई है. फिलहााल सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची हुई है. 


इससे पहले भी हुआ था हमला

कुचायकोट से जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय के करीबी  की कुछ माह पहले ही  नया गांव तुलसिया में अपराधियों ने नागेंद्र तिवारी को गोली मारी है. नागेंद्र तिवारी पप्पू पांडेय का करीबी है.लेकिन किस्मत अच्छी रही की जान बच गई. 27 मई को रेपुरा गांव में बेखौफ अपराधियों ने जेडीयू विधायक के फूफेरे भाई मुन्ना तिवारी को दौड़ा-दौड़ाकर गोलियों से भून डाला था. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी थी. 


 ट्रिपल मर्डर केस में विधायक का आया था नाम

24 जून को गोपालगंज के रूपनचक गांव में आरजेडी नेता जेपी यादव के परिवार में ट्रिपल मर्डर हुआ था. इस घटना में जेपी यादव के पिता, भाई और  मां की मौत हो गई थी. जबकि गोली से घायल जेपी यादव को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था. बाद में वह ठीक हो गए. जेपी ने जेडीयू विधायक, उनके भाई सतीश पांडेय और भतीजे मुकेश पांडेय और रिश्तेदार बटेश्वर पांडेय पर केस दर्ज कराया था. 

टैग्स