ब्रेकिंग
बिहार के 276 प्रखंडों में खुलेंगे ब्लड कलेक्शन सेंटर, गांवों में ही मिलेगी रक्त की सुविधा; जानिए किस जिले में कितने केंद्रमंदिर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आए पुलिस-रेल कर्मचारी, दोनों की मौके पर मौतभारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में गांजा जब्त, दिल्ली के 3 तस्कर गिरफ्तार; नकदी और मोबाइल भी बरामदमंजू हत्याकांड में बड़ा खुलासा, छह वर्षीय बेटे आर्यन का शव बरामद; मुख्य आरोपी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 7 महीने में अपहरण के 343 केस; हर 15 घंटे में एक FIRबिहार के 276 प्रखंडों में खुलेंगे ब्लड कलेक्शन सेंटर, गांवों में ही मिलेगी रक्त की सुविधा; जानिए किस जिले में कितने केंद्रमंदिर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आए पुलिस-रेल कर्मचारी, दोनों की मौके पर मौतभारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में गांजा जब्त, दिल्ली के 3 तस्कर गिरफ्तार; नकदी और मोबाइल भी बरामदमंजू हत्याकांड में बड़ा खुलासा, छह वर्षीय बेटे आर्यन का शव बरामद; मुख्य आरोपी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 7 महीने में अपहरण के 343 केस; हर 15 घंटे में एक FIR

गिरिराज सिंह का मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला, कहा- नीतीश ने बिहार को पतन की ओर धकेला

MUNGER : केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने विभिन्न मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और महागठबंधन की सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। गिरिराज सिंह ने

गिरिराज सिंह का मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला, कहा- नीतीश ने बिहार को पतन की ओर धकेला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER : केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने विभिन्न मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और महागठबंधन की सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार ने अपनी महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए बिहार को पतन की ओर धकेलने का काम किया है। दरअसल, गिरिराज सिंह रविवार को विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी की मां और पूर्व विधायक दिवंगत पार्वती देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए तारापुर जाने के क्रम में मुंगेर के तेलिया तालाब इलाके में पहुंचे थे।


गिरिराज सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार अपनी महत्वाकांक्षा के कारण बिहार को पतन की ओर ले जा रहे हैं। बिहार आज एक तुष्टिकरण की राजनीत के तरह आगे जा रहा है। पटना के फुलवारीशरीफ में पीएफआई का टेरर मॉड्यूल सामने आया। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद आरजेडी के पूर्व एमएलसी के बेटे ने थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार कर अपराधियों को थाने से छुड़ा लिया। ये घटनाएं सरकार की गिरती हुई साख को बताने के लिए काफी हैं।


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार बिहार को हिन्दू और मुस्लिम के नाम पर बांटने की कोशिश कर रही है। सरकार मुसलमानों को इतना प्रश्रय देने का काम कर रही है कि पूर्वांचल के इलाके में सरकार के संरक्षण से आतंक का वातावरण स्थापित हो रहा है। बेगूसराय में करीब 40 मिनट तक अपराधियों ने तांडव मचाया लेकिन उस वक्त नीतीश कुमार की पुलिस सोती रही। बीजेपी के लोगों को गाली देने के बजाए नीतीश कुमार पहले अपने गिरेबान में झांक कर देख लें।