ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Bihar Politics: गिरिराज सिंह ने बताया ‘घोटालेबाज’ का असली मतलब, केजरीवाल का नाम लेकर खूब बरसे

Bihar Politics: बेगूसराय पहुंचे बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने केजरीवाल को घोटालेबाज का पर्यायवाची बताया है.

Bihar Politics
गिरिराज सिंह का बड़ा हमला
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय पहुंचे हैं, जहां उन्होंने क्षेत्र की जनता से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला और उन्हें घोटालेबाज का पर्यायवाची बताया है। गिरिराज ने कहा कि केजरीवाल फ्रस्ट्रेशन में हैं और अपनी हार स्वीकार कर चुके हैं।


गिरिराज सिंह ने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जब से दिल्ली के सीएम बने तब से घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं। शराब घोटाला हो रहा है, शिक्षा घोटाला हो रहा है। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो केजरीवाल घोटालेबाज के पर्यायवाची शब्द बनकर रह गए हैं। 


उन्होंने कहा कि जिस तरह से केजरीवाल ने बिहार, यूपी और पूर्वांचल के लोगों के संबंध में अपशब्द कहे, वह बर्दाश्त के लायक नहीं हैं। केजरीवाल हिंदू पर प्रहार करते हैं। यह केजरीवाल की सिर्फ वोट की राजनीति है और वह वोट लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। अब तो अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में अपनी हार भी स्वीकार कर ली है।


गिरिराज ने कहा कि जिस तरह से केजरीवाल के द्वारा राम को अपमानित किया जा रहा है, माता सीता को अपमानित किया जा रहा है, इसका बदला हिंदू केजरीवाल से अवश्य लेगा। यह सिर्फ पॉलिटिकल मामला नहीं है बल्कि लोगों की आस्था पर चोट है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता