ब्रेकिंग
अब और करीब आई पटना मेट्रो! राजेंद्रनगर से मोइनुल हक स्टेडियम तक टनल तैयार, जानिए लेटेस्ट अपडेटBihar News : पटना में बवाल के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन! 500 अज्ञात पर FIR, 40 हिरासत में, यूट्यूबर्स भी रडार परBihar News : पटना जंक्शन पर टिकट काउंटर बना अखाड़ा! दो महिला क्लर्कों में जमकर मारपीट, दांत से काटा-नाखून से किया हमलाBihar News : बिहार में जमीन बेचने वालों के लिए बड़ी खबर! आवेदन के 30 दिन में मिलेगा पैसाBihar News : बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! केंद्र से मांगे गए 7900 करोड़, बदल जाएगी स्कूलों की तस्वीरअब और करीब आई पटना मेट्रो! राजेंद्रनगर से मोइनुल हक स्टेडियम तक टनल तैयार, जानिए लेटेस्ट अपडेटBihar News : पटना में बवाल के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन! 500 अज्ञात पर FIR, 40 हिरासत में, यूट्यूबर्स भी रडार परBihar News : पटना जंक्शन पर टिकट काउंटर बना अखाड़ा! दो महिला क्लर्कों में जमकर मारपीट, दांत से काटा-नाखून से किया हमलाBihar News : बिहार में जमीन बेचने वालों के लिए बड़ी खबर! आवेदन के 30 दिन में मिलेगा पैसाBihar News : बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! केंद्र से मांगे गए 7900 करोड़, बदल जाएगी स्कूलों की तस्वीर

घर से खेलने निकले तीन भाई-बहन नदी की तेज धार में डूबे, परिजनों में मातम का माहौल

PURNIYA : बिहार में इन दिनों अधिकतर नदियां उफान पर है। नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुकी है। ऐसे में अब भी लोग नदियों में जाने से परहेज नहीं कर रहे हैं और आए दिन लोग हा

घर से खेलने निकले तीन भाई-बहन नदी की तेज धार में डूबे, परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PURNIYA : बिहार में इन दिनों अधिकतर नदियां उफान पर है। नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुकी है। ऐसे में अब भी लोग नदियों में जाने से परहेज नहीं कर रहे हैं और आए दिन लोग हादसों का भी शिकार हो रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पूर्णिया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां नदी की तेज धार में तीन भाई-बहन डूब गए। जिसके बाद इस घटना को लेकर गांव में चीख-पुकार मची हुई है। 


मिली जानकारी के अनुसार,  पूर्णिया के डगरूआ थाना क्षेत्र के मटवेली गांव में खेलने के क्रम में तीन भाई-बहन दोहरी नदी की धार में डूब गए। इस हादसे में दो बच्चों की जान चली गई,जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे स्थानीय अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मृतकों में चचेरे भाई-बहन शामिल हैं। घटना की सूचना पर डगरूआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। 


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान  मटवेली गांव के वार्ड 9 निवासी मो. मसीक की 5 वर्षीय बेटी साजिया और हरखेली पंचायत के चांदभाठी गांव निवासी मो. शाहबाज की 5 वर्षीय बेटे मो. सालिम के रूप में हुई है। वहीं मो. मसीक के बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि तीनों भाई-बहन घर से लगे दोहरी नदी की धार के पास खेल रहे थे, इसी क्रम में इनमें से एक का पैर फिसला और वो डूबने लगा। जिसे बचाने के दौरान भाई-बहन भी गहरे पानी में चले गए। 


बताया जा रहा है कि, यह दोनों ममेरे भाई-बहन हैं, वहीं मो. मसीक के एक बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि तीनों भाई-बहन घर से लगे दोहरी नदी की धार के पास खेल रहे थे। इसी क्रम में इनमें से एक का पैर फिसला और वो डूबने लगा, जिसे बचाने बाकी दो भाई-बहन भी गहरे पानी में जा समाए। तीनों को डूबता देख स्थानीय लोग उन्हें बचाने नदी में कूदे। एक को किसी तरह बचा लिया गया, बाकी दो की डूबने से मौत हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर डगरुआ पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पहले पोस्टमॉर्टम करने से साफ इनकार कर दिया था। प्रशासन के लाभ समझने के बाद परिजन पोस्टमॉर्टम कराने के लिए तैयार हुए।