ब्रेकिंग
नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट

बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में नाव पलटी है. हादसे में नाव पर सवार 15 साल की नाबालिग लड़की लापता हो गई है जबकि नाव पर सवार अन्य लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई.

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड से एक बेहद दुखद हादसे की खबर सामने आई है। महेशवाड़ा पंचायत के अंतर्गत बागमती नदी की उप धारा में एक नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई। इस हादसे में नाव पर सवार एक 15 वर्षीय किशोरी गहरे पानी में लापता हो गई है, जबकि नाव पर सवार बाकी करीब 13 लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। घटना के बाद से स्थानीय इलाके में हड़कंप मच गया है और लापता बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



जानकारी के अनुसार, बागमती की उप धारा में डूबकर लापता हुई बच्ची की पहचान धरमपुर गांव निवासी होरिल पासवान की 15 वर्षीय पुत्री रानी कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि नाव पर सवार सभी लोग धरमपुर गांव और उसके आसपास के ही रहने वाले स्थानीय ग्रामीण थे। घटना के तुरंत बाद स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों ने अपने स्तर पर लापता किशोरी की खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन पानी गहरा होने के कारण काफी मशक्कत के बाद भी फिलहाल उसका कुछ पता नहीं चल सका है।



स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब ग्रामीण नाव पर सवार होकर मवेशियों के लिए घास लाने जा रहे थे। नाव पर करीब एक दर्जन से अधिक लोग सवार थे। इसी दौरान बीच धारा में अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया। पानी के थपेड़ों के कारण नाव डगमगाने लगी और देखते ही देखते पूरी नाव नदी में पलट गई। नाव पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हालांकि, नाव पर सवार अन्य 13 लोग तैरना जानते थे, जिसके कारण वे अपनी सूझबूझ से तैरकर सुरक्षित किनारे तक पहुंच गए, लेकिन रानी कुमारी पानी के तेज बहाव में समा गई।



घटना की सूचना मिलते ही औराई प्रखंड प्रशासन और स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया है और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति को देखते हुए एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को भी सूचित किया जा रहा है ताकि बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाकर लापता किशोरी को जल्द से जल्द ढूंढा जा सके। इस हादसे के बाद धरमपुर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता