ब्रेकिंग
निगरानी की गिरफ्त में आया DTO ऑफिस का घूसखोर डाटा एंट्री ऑपरेटर, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्टBJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, बिहार की कमान फिर सौदान सिंह के हाथ; नितिन नबीन ने जारी की नियुक्तियों की सूचीBihar News: बिहार के गांवों में विकास का नया खाका तैयार, सड़क-पानी से लेकर बुनियादी सुविधाओं तक होंगे 375 तरह के कामबिहार में छात्राओं के साथ हो रही घटनाओं को लेकर विपक्ष हमलावर, तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार से कर दी बड़ी मांगकौन हैं जमुई की पहली महिला SDPO दीप्ति मोनाली? जिन्हें मिली छात्रा मामले की जांच का जिम्मा... UPSC में हासिल की थी 184वीं रैंकनिगरानी की गिरफ्त में आया DTO ऑफिस का घूसखोर डाटा एंट्री ऑपरेटर, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्टBJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, बिहार की कमान फिर सौदान सिंह के हाथ; नितिन नबीन ने जारी की नियुक्तियों की सूचीBihar News: बिहार के गांवों में विकास का नया खाका तैयार, सड़क-पानी से लेकर बुनियादी सुविधाओं तक होंगे 375 तरह के कामबिहार में छात्राओं के साथ हो रही घटनाओं को लेकर विपक्ष हमलावर, तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार से कर दी बड़ी मांगकौन हैं जमुई की पहली महिला SDPO दीप्ति मोनाली? जिन्हें मिली छात्रा मामले की जांच का जिम्मा... UPSC में हासिल की थी 184वीं रैंक

बिहार में छात्राओं के साथ हो रही घटनाओं को लेकर विपक्ष हमलावर, तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार से कर दी बड़ी मांग

Bihar Politics: बिहार के अलग-अलग जिलों में लड़कियों के साथ हो रही घटनाओं को लेकर विपक्ष हमलावर हो गया है। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से इस्तीफा की मांग की है।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में छात्राओं के साथ लगातार हो रही घटनाओं को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से इस्तीफे की मांग कर दी है और कहा है कि मुख्यमंत्री अपनी जुबान के पक्के नहीं हैं।



तेजस्वी यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी अगर अपनी जुबान के पक्के हैं तो इस्तीफा दें। लगातार महिलाओं और बच्चियों के साथ इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। ऐसे सैकड़ों उदाहरण हमलोग दे सकते हैं। कुछ दिन पहले सम्राट चौधरी का एक बयान देखा था जिसमें वे कह रहे थे की रील बनाओगे तो मारे जाओगे और रील नहीं बनाओगे तो बच जाओगे। चुनाव में प्रधानमंत्री बिहार आकर कहते हैं कि रील बनाओ।



उन्होंने कहा कि इतने गंभीर मामले हैं और ये लोग पल्की बातें कर रहे हैं। सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सरकार के मंत्री कहते हैं कि छोटी-मोटी घटना है। क्या जाति देखकर कार्रवाई की जाएगी। ये लोग बिहार के खजाने के लूट चुके हैं। लॉ एंड ऑर्डर का जनाजा उठ चुका है। इन लोगों से बिहार संभल नहीं रहा है, कहां हैं बीजेपी के लोग।



तेजस्वी ने कहा कि बिहार में जबसे बीजेपी की सरकार बनी है पूरी तरीके से राक्षस राज आ गया है। मुख्यमंत्री जुबान के पक्के नहीं हैं और काम के बल पर तो इनको वोट ही नहीं मिला। न तो नाम पर वोट मिला है और ना ही काम पर, लेकिन मुख्यमंत्री बने हुए हैं। बिहार की जनता में भारी आक्रोश है। देश दुनिया में जिस तरीके से फजीहत हो रही है लेकिन इन लोगों को उससे मतलब नहीं है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता