ब्रेकिंग
नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट

Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट

Danapur-Bihta Elevated Road: दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट के निर्माण में अब तेजी आ गई है. रेलवे और एयरफोर्स से जरूरी मंजूरी मिलने के बाद पहले चरण को मार्च 2027 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है. इस परियोजना के पूरा होने के बाद...

Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट
Ramakant kumar
3 मिनट

Danapur-Bihta Elevated Road: पटना से बिहटा के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है. लंबे समय से अटकी इस परियोजना के निर्माण में अब तेजी आने की उम्मीद है. रेलवे और बिहटा एयरफोर्स स्टेशन से जरूरी एनओसी मिलने के बाद निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है.


एनएचएआई ने पहले चरण में दानापुर से विशुनपुरा तक एलिवेटेड रोड का हिस्सा मार्च 2027 तक चालू करने का लक्ष्य रखा है. इस हिस्से का करीब 65 प्रतिशत काम पूरा होने की जानकारी दी गई है. दानापुर स्टेशन के पश्चिम रेलवे परिसर में स्थित रेलवे ऑफिस की वजह से दो पिलरों का निर्माण अटका हुआ था. अब रेलवे की ओर से कार्यालय खाली कर जमीन एनएचएआई को सौंप दी गई है.


25 किलोमीटर लंबी होगी पूरी परियोजना

दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड की पूरी लंबाई करीब 25 किलोमीटर होगी. इसमें लगभग 17 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड रहेगा. एनएचएआई के अनुसार, पूरी परियोजना को अगस्त 2027 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है.


दूसरे चरण में विशुनपुरा से ईएसआईसी, बिहटा तक सड़क को चालू करने की तैयारी है. विशुनपुरा में टोल प्लाजा के साथ बिहटा एयरपोर्ट के लिए विशेष सब-वे भी बनाया जाएगा. इससे एयरपोर्ट जाने वाले वाहनों को मुख्य ट्रैफिक से अलग रास्ता मिलेगा और वे सब-वे के जरिए सीधे एयरपोर्ट की ओर जा सकेंगे.


15 किलोमीटर सर्विस रोड का काम पूरा

एलिवेटेड रोड के नीचे दोनों तरफ बनने वाली सर्विस रोड का करीब 15 किलोमीटर हिस्सा तैयार हो चुका है. निर्माण कार्य के दौरान यातायात पर कम से कम असर पड़े, इसके लिए भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है. वहीं, रात के समय क्रेन की मदद से गर्डर और स्पैन लगाने का काम किया जा रहा है.


20 से 30 मिनट में पटना से बिहटा पहुंचने का लक्ष्य

फिलहाल पटना से बिहटा पहुंचने में यातायात की स्थिति के अनुसार करीब डेढ़ घंटे तक का समय लग जाता है. एलिवेटेड रोड पूरी तरह चालू होने के बाद इस दूरी को करीब 20 से 30 मिनट में तय करने का लक्ष्य रखा गया है.


परियोजना पूरी होने के बाद दानापुर से बक्सर के बीच सफर को भी आसान बनाने की योजना है. दानापुर से बक्सर की करीब 125 किलोमीटर दूरी लगभग दो घंटे में तय करने का लक्ष्य है. बक्सर में गंगा पार करने के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी मिलने पर अयोध्या और दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को भी एक नया मार्ग मिल सकेगा.