ब्रेकिंग
नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट

प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल

Bihar Viral News: बिहार के लखीसराय में 60 वर्षीय पिंकू सिंह और 23 वर्षीय वर्षा रानी की शादी चर्चा में है. दोनों ने रामपुर गांव के मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की और साथ रहने का फैसला लिया. शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Viral News: बिहार के लखीसराय में 60 साल के पिंकू सिंह और 23 साल की वर्षा रानी की शादी इन दिनों चर्चा में है. दोनों ने रामपुर गांव स्थित मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की. शादी के बाद पिंकू सिंह ने वर्षा की मांग में सिंदूर भरा और दोनों ने साथ रहने का फैसला लिया. शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दोनों की उम्र के बीच 37 साल का अंतर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.


मामला पीरीबाजार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का है. पिंकू सिंह इसी गांव के रहने वाले हैं और खेती के साथ मजदूरी कर अपना जीवन चलाते हैं. बताया जाता है कि करीब 10 साल पहले उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थी. उनके बच्चे भी उनके साथ नहीं रहते हैं. इसके बाद पिंकू सिंह अकेले रहने लगे.


इसी दौरान उनके घर पर काम में मदद करने के लिए आने वाली वर्षा रानी से उनकी जान-पहचान हुई. समय के साथ दोनों के बीच बातचीत और नजदीकी बढ़ी. दोनों ने एक-दूसरे को समझने के बाद शादी करने का फैसला लिया. इसके बाद गांव के रामपुर मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई.


वर्षा रानी की भी पहले हो चुकी है शादी

बताया जाता है कि वर्षा रानी की पहले भी शादी हो चुकी है और उनकी एक बेटी है. वर्षा ने पहले प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद ससुराल में आग लगने की एक घटना में वह झुलस गई थीं. इसके बाद उनके पति ने उनसे दूरी बना ली और दोनों अलग रहने लगे.


परिवार और ग्रामीणों की ओर से दोनों के बीच समझौते की कोशिश भी की गई, लेकिन बाद में दोनों अलग रहने लगे. इसके बाद वर्षा अपने मायके में रहने लगी थीं. इसी दौरान पिंकू सिंह से उनकी नजदीकी बढ़ी और दोनों ने शादी करने का फैसला किया.


मंदिर में दोनों ने लिए सात फेरे

ग्रामीणों के अनुसार, दोनों की शादी में गांव के कुछ लोग भी मौजूद थे. मंदिर में शादी की रस्में पूरी की गईं और पिंकू सिंह ने वर्षा की मांग में सिंदूर भरा. इसके बाद दोनों पति-पत्नी के रूप में एक साथ घर चले गए.


शादी के बाद पिंकू सिंह ने कहा कि वह इस रिश्ते से खुश हैं और वर्षा को हमेशा खुश रखने की कोशिश करेंगे. वहीं गांव के लोगों का कहना है कि यह दोनों का निजी फैसला है और इसमें किसी को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए.


शादी के दौरान मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल फोन से वीडियो भी बनाया. बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद दोनों की उम्र में बड़ा अंतर होने के कारण यह शादी चर्चा में आ गई.