ब्रेकिंग
अतीक अहमद के छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत, भाई से मिलने जेल जा रहा था आबान अहमदतेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में ड्राइवर समेत तीन मासूम घायलबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में क्यों हुई BJP की दुर्गति? लालू प्रसाद के करीबी ने खोल दिए राजपटना को किसने डूबोया ? डिप्टी CM का हुआ रेस्क्यू..हजारो लोग बने थे जल कैदी, 'नीतीश' की ऐसी बदनामी कभी नहीं हुई, गुस्साये CM ने बैठाई थी हाईलेवल कमेटी, अब एक साथ 3 इंजीनियर 'बाइज्जत' बरीपेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशअतीक अहमद के छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत, भाई से मिलने जेल जा रहा था आबान अहमदतेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में ड्राइवर समेत तीन मासूम घायलबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में क्यों हुई BJP की दुर्गति? लालू प्रसाद के करीबी ने खोल दिए राजपटना को किसने डूबोया ? डिप्टी CM का हुआ रेस्क्यू..हजारो लोग बने थे जल कैदी, 'नीतीश' की ऐसी बदनामी कभी नहीं हुई, गुस्साये CM ने बैठाई थी हाईलेवल कमेटी, अब एक साथ 3 इंजीनियर 'बाइज्जत' बरीपेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेश

JDU की पूर्व MLC मनोरमा देवी के घर NIA की रेड जारी: भारी मात्रा में कैश बरामद, मंगाई गई नोट गिनने वाली बड़ी मशीन

GAYA: नक्सलियों से सांठगाठ के पुख्ता सबूत मिलने के बाद एनआईए की टीम गुरुवार की सुबह से ही जेडीयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के गया स्थित आवास पर छापेमारी कर रही है। छापेमारी के दौ

JDU की पूर्व MLC मनोरमा देवी के घर NIA की रेड जारी: भारी मात्रा में कैश बरामद, मंगाई गई नोट गिनने वाली बड़ी मशीन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: नक्सलियों से सांठगाठ के पुख्ता सबूत मिलने के बाद एनआईए की टीम गुरुवार की सुबह से ही जेडीयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के गया स्थित आवास पर छापेमारी कर रही है। छापेमारी के दौरान पूर्व एमएलसी के घर से भारी मात्रा में कैश मिला है। जिसे गिनने के लिए एनआईए की टीम ने नोट गिनने वाली बड़ी मशीन को मगाया है। गिनती के बाद ही पता चल सकेगा कि छापेमारी के दौरान कितना कैश बरामद हुआ है।


दरअसल, राष्ट्रीय जांच एजेंसी को जेडीयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी का नक्सली संगठनों से साठगांठ होने के सबूत मिले हैं। पूर्व MLC के नक्सली गतिविधियों में शामिल होने की खबर के बाद यह एक्शन लिया गया है। सुबह करीब 4:30 बजे NIA की टीम ने उनके घर पर धावा बोल दिया। NIA की टीम ने स्थानीय पुलिस से भी मदद मांगी थी।छापेमारी के दौरान मनोरमा देवी के घर के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।


एनआईए की टीम सुबह से ही पूर्व एमएलसी के घर की तलाशी ले रही है। फिलाहल जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है, उसके मुताबिक मनोरमा देवी के घर छापेमारी के दौरान एनआईए को भारी मात्रा में कैश मिला है। एनआईए की टीम ने एसबीआई से नोट गिनने वाली मशीन पूर्व एमएलसी के घर मंगाया है। नोट गिनने का काम शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि टीम घर में मौजूद सदस्यों से पूछताछ कर रही है।

रिपोर्ट- नितम राज, गया