ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

गुजरात चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी HAM, मांझी बोले- जल्द तय करेंगे चुनावी रणनीति

GAYA: महज चार विधायकों के दम पर बिहार की सत्ता में भागीदार बनी जीतनराम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने बड़ा एलान कर दिया है। नीतीश सरकार में सहयोगी HAM गुजरात विधानसभा

गुजरात चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी HAM, मांझी बोले- जल्द तय करेंगे चुनावी रणनीति
Mukesh Srivastava
3 मिनट

GAYA: महज चार विधायकों के दम पर बिहार की सत्ता में भागीदार बनी जीतनराम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने बड़ा एलान कर दिया है। नीतीश सरकार में सहयोगी HAM गुजरात विधानसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारने जा रही है। पार्टी की तरफ से इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। खुद पार्टी के संरक्षक और बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने इसकी घोषणा की है। मांझी ने शनिवार को गया में गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही। मांझी ने कहा है कि गुजरात में अगर कांग्रेस से गठबंधन होता है तो ठीक है नहीं तो पार्टी वहां स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी। दीपावली के बाद चुनाव की रणनीति तय कर ली जाएगी।


HAM के संरक्षक जीतनराम मांझी ने कहा है कि असम में पार्टी के लोग हैं लेकिन हम वहां चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं हैं लेकिन गुजरात में उनके समाज के लोगों की संख्या अच्छी है। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में वे गुजरात गए थे वहां काफी लोगों से मुलाकात हुई। दो दिनों के भीतर करीब दो सौ लोगों ने मुलाकात की। मांझी ने कहा कि वहां के लोगों की मांग है कि हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा गुजरात में चुनाव लड़े। मांझी ने कहा है कि लोगों की मांग पर उन्होंने आश्वासन दिया है कि आने वाले दिनों में वे गुजरात जाएंगे और जल्द ही चुनावी रणनीति तय करेंगे। मांझी ने कहा है कि पार्टी गुजरात विधानसभा का चुनाव लड़ेगी इसकी पूरी संभावना है।


उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे देश में बीजेपी के खिलाफ सभी दलों को एकजुट कर रहे हैं। इससे हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा अलग नहीं हैं। बिहार में HAM का कांग्रेस के साथ गठबंधन है लेकिन गुजरात में अगर अलग-अलग चुनाव लड़ने की बात होगी तो सारी चीजों को देखते हुए पार्टी की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर गुजरात चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन हुआ तो कुछ सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग करेंगे लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो पार्टी स्वतंत्र रूप से वहां की कुछ सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि एनडीए की सहयोगी रही HAM ने भी नीतीश कुमार के पाला बदलने के साथ ही एनडीए से किनारा कर लिया था।