ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम

Bihar Politics: ‘20 साल से देश की सियासत को नाच नचा रहे नीतीश’, सीएम के बारे में यह क्या बोल गए आनंद मोहन?

Bihar Politics: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व सांसद आनंद मोहन ने बड़ा दावा कर दिया है. आनंद मोहन ने कहा है कि पिछले 20 साल से देश की सियासत को नीतीश कुमार नाच नचा रहे है, हर हाल में सत्ता उनके पास ही रहेगी.

Bihar Politics
आनंद मोहन का बड़ा बयान
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: आरजेडी के बागी विधायक चेतन आनंद को सरकार ने नया फ्लैट आवंटित किया है। मकर संक्रांति के बाद इस फ्लैट का गृह प्रवेश किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ सत्ताधारी दल के कई मंत्री और विधायक मौजूद रहे। इस दौरान चेतन आनंद के पिता पूर्व सांसद आनंद मोहन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ी बात कह दी।


दरअसल, चेतन आनंद वहीं आरजेडी के बागी विधायक हैं जिन्होंने फ्लोर टेस्ट के दौरान विधानसभा में पाला बदल लिया था और विपक्ष की सीट छोड़कर सत्ताधारी दल के साथ आकर बैठ गए थे। आरजेडी का बागी विधायक होने के बावजूद सरकार ने चेतन आनंद को मंत्री का फ्लैट आवंटित किया है।


बेटे को नया घर मिलने के मौके पर पूर्व सांसद आनंद मोहन के साथ पूरे परिवार में खुशी है। इस मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान आनंद मोहन ने बड़ी बात कह दी। आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हाल में हुए चार उपचुनाव को विपक्ष ने सत्ता का सेमीफाइनल बताया था। विधानसभा उपचुनाव में चार सीटों पर एनडीए की जीत हुई, जिसमें से तीन सीट पहले महागठबंधन के पास थी।


उन्होंने कहा कि चारों सीटों पर विपक्ष चारों खाने चित्त हो गया। कहा गया कि सेमीफाइनल ही 2025 के फाइनल का रिजल्ट तय करेगा, जिसे सेमीफाइनल के उपचुनाव ने तय कर दिया। वहीं तेजस्वी यादव द्वारा यह कहे जाने पर कि नीतीश कुमार थक चुके है, इसपर आनंद मोहन ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि नीतीश कुमार वहीं हैं जो बिहार से पूरे देश की राजनीति को नचा रहे हैं। पिछले 20 वर्षों से सभी को ऊंगली पर नचा रहे हैं, सत्ता नीतीश कुमार के साथ रहेगी। 

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता