ब्रेकिंग
नाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहनाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजह

Bihar Politics: मुकेश सहनी ने VIP प्रदेश कार्यालय में फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर आज पार्टी कार्यालय में तिरंगा फहराया। इस मौके पर पार्टी

Bihar Politics
सहनी ने फहराया तिरंगा
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर आज पार्टी कार्यालय में तिरंगा फहराया। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद जलेबी बांटी गई।


वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और आशा व्यक्त की कि संविधान सुरक्षित रहेगा। उन्होंने इस मौके पर कहा कि यह संविधान बचाने का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि वे संविधान बचाने को लेकर संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के अपने आदर्शों को और अधिक मजबूत बनाएंगे। 


इस मौके पर उन्होंने उन पुरोधाओं को भी याद किया जिन्होंने देश की स्वतंत्रता को लेकर अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी इतनी आसान नहीं थी। लेकिन, हमारे पूर्वजों ने देश को आजाद कराने के लोए अपने खून तक की परवाह नहीं की। इसके बाद संविधान के रूप में समानता और न्याय का अधिकार मिला।


इस मौके पर बाल गोविंद बिंद, अर्जुन सहनी, जितेंद्र सहनी, दिनेश सहनी, शुभम मिश्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति, विकास सिंह, पूर्व आईपीएस अधिकारी बी के सिंह उपस्थित रहे।


Bihar Politics: मुकेश सहनी ने VIP प्रदेश कार्यालय में फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

टैग्स