ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

एक साथ 526 लोगों का नाम वोटर लिस्ट से हुआ गायब, मताधिकार से वंचित लोगों ने पूर्णिया में किया हंगामा

PURNEA: पूर्णिया के वार्ड 26 के मतदाताओं ने आज जमकर हंगामा मचाया। इनका आरोप है कि इस वार्ड के 526 लोगों का नाम वोटर लिस्ट से गायब कर दिया गया है। वार्ड 26 के लोगों को मताधिकार से व

एक साथ 526 लोगों का नाम वोटर लिस्ट से हुआ गायब, मताधिकार से वंचित लोगों ने पूर्णिया में किया हंगामा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: पूर्णिया के वार्ड 26 के मतदाताओं ने आज जमकर हंगामा मचाया। इनका आरोप है कि इस वार्ड के 526 लोगों का नाम वोटर लिस्ट से गायब कर दिया गया है। वार्ड 26 के लोगों को मताधिकार से वंचित रखा गया। आक्रोशित लोग डीपीआरओ की मिलीभगत बता रहे हैं। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि उनके पूरे परिवार का नाम वोटर लिस्ट से गायब कर दिया गया है। ऐसे में आगामी नगर निकाय चुनाव में वे अपने मताधिकार का प्रयोग कैसे करेंगे यह चिंता सताये जा रही है। 


आक्रोशित लोग एसडीओ से मिलने पहुंचे थे जहां उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया और अपनी बातें अधिकारी के समक्ष रखी। लोग इस मामले की जांच की मांग कर रहे थे। उनका कहना था इस मामले को उन्होंने निर्वाचन विभाग के समक्ष भी रखा है और अब एसडीओ और डीएम से मिलने आए हैं। भारी संख्या में महिला और पुरुष एसडीओ और डीएम से मिलने पहुंचे और अपने हक की मांग की। लोगों का कहना था कि कुछ नेताओं की वजह से इस तरह की स्थिति उत्पन्न हुई है। 


लोगों का कहना था कि डीपीआरओ की मिलीभगत वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब कर दिया गया है। जब कि कुछ दिनों बाद नगर निगम का चुनाव भी होने है। नगर निगम चुनाव को लेकर वोटर लिस्ट तैयार किया गया था। यह ऐसे नेता का काम है जो शॉर्ट कॉट से चुनाव जीतना चाहते हैं। ऐसे लोगों को जनता से कोई मतलब नहीं है। मतदाता को उनके अधिकार से वंचित रखा गया है। ऐसे में वे अपने मताधिकार का प्रयोग कैसे करेंगे। यह बड़ा सवाल है। 


अधिकारियों का कहना है कि मतदाता सूची अंतिम रूप से प्रकाशित की जा चुकी है। इसमें हमलोग कुछ भी नहीं कर सकते हैं। लोग मतदाता सूची के सही प्रकाशन को लेकर बार-बार अर्जी दे रहे है और इस मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग कर रहे हैं। मामले की शिकायत निर्वाचन आयोग से भी की गयी है। निर्वाचन विभाग ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वही शिकायत कर्त्ता अली खान की माने तो वो खुद आगामी नगर निगम चुनाव लड़ने की तैयारी में था ।


 लेकिन चुनाव अधिसूचना जारी होने से पहले ही वार्ड 26 के 526 मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया। जिसमें उनका नाम भी शामिल था। जिसे मतदाता सूची से हटाया गया है। इस पर आपत्ति जताने वाली महिलाओं ने कहा कि वो इसी वार्ड में पैदा हुई हैं और इसी वार्ड में वोट देते आयी हैं । अब इस वार्ड में उनका नाम ही गायब कर दिया गया है ऐसे में अब वो कहां जाएंगी। अब तो वो अपने मताधिकार का भी प्रयोग नहीं कर पाएगी। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता