ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में फिर गोलियों की गूंज! बाइक सवार 3 अपराधियों ने युवक को मारी 4 गोली, CCTV में कैद पूरी वारदातBihar News : पान मसाला खाने वालों के लिए बड़ी खबर! पैकेट पर FSSAI का नया फरमान, अब प्लास्टिक की पैकिंग पर बड़ा बदलावBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 18 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट, पटना में भी छाएंगे बादलघर में घुसकर चाकूबाजी, युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने बख्तियारपुर थाने पर किया पथरावबिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलानBihar News : पटना में फिर गोलियों की गूंज! बाइक सवार 3 अपराधियों ने युवक को मारी 4 गोली, CCTV में कैद पूरी वारदातBihar News : पान मसाला खाने वालों के लिए बड़ी खबर! पैकेट पर FSSAI का नया फरमान, अब प्लास्टिक की पैकिंग पर बड़ा बदलावBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 18 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट, पटना में भी छाएंगे बादलघर में घुसकर चाकूबाजी, युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने बख्तियारपुर थाने पर किया पथरावबिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलान

IFFCO के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गये दिलीप संघाणी, गुजरात के पूर्व कृषि मंत्री भी रहे हैं, BJP प्रवक्ता मनोज सिंह ने खुशी जतायी

DESK: गुजरात के पूर्व कृषि मंत्री दिलीप संघाणी को इफको का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। संघाणी सौराष्ट्र के दिग्गज सहकारी नेता हैं। नेशनल को-ऑपरेटिव यूनियन ऑफ़ इंडिया (NCUI ) के

IFFCO के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गये दिलीप संघाणी, गुजरात के पूर्व कृषि मंत्री भी रहे हैं, BJP प्रवक्ता मनोज सिंह ने खुशी जतायी
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

DESK: गुजरात के पूर्व कृषि मंत्री दिलीप संघाणी को इफको का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। संघाणी सौराष्ट्र के दिग्गज सहकारी नेता हैं। नेशनल को-ऑपरेटिव यूनियन ऑफ़ इंडिया (NCUI ) के भी अध्यक्ष हैं। दिलीप संघाणी गुजरात स्टेट को-ऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (गुजकोमासोल) से भी जुड़े हुए हैं।


इफको चेयरमैन के निधन हो जाने से इस पद पर अब दिलीप संघाणी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। करीब ढाई साल तक अब वे ही पद पर रहेंगे। दिलीप संघाणी इफको के निदेशक मंडल में शामिल हैं। उन्हें इफको का उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया गया था। 


दिलीप संघाणी को इफको का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बिहार बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह ने खुशी जतायी है। उन्हें बधाई देते हुए मनोज कुमार सिंह ने कहा कि दिलीप संघाणी के नियुक्ति से IFFCO कृषि के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

टैग्स