ब्रेकिंग
Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

ED रेड पर भड़के राजद नेता, बोले ... BJP को यदि विपक्ष से इतनी परेशानी तो सभी को भेज दें जेल

PATNA : रेलवे में नौकरी के बदले जमीन रजिस्ट्री कराने के मामले में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद और उनके परिवार पर सीबीआई और ईडी की दबिश को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है।

 ED रेड पर भड़के राजद नेता, बोले ... BJP को यदि विपक्ष से इतनी परेशानी तो सभी को भेज दें जेल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : रेलवे में नौकरी के बदले जमीन रजिस्ट्री कराने के मामले में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद और उनके परिवार पर सीबीआई और ईडी की दबिश को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। आरजेडी के साथ साथ महागठबंधन के तमाम नेता यह आरोप लगा रहे हैं कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं का गलत इस्तेमाल कर रही है। इस बीच अब एक बार फिर से राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने लालू परिवार और उनके करीबियों पर चल रहे सीबीआई और ईडी की रेड को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि,इस देश में अद्भुत चीजें हो रही है। पहले सीबीआई एक पुराना बंद केस 2008 और 2010 का जो कि 2 बार बंद हुआ उसे वापस से खुलवाया। उसके बाद फिर ईडी परिक्रमा करने आ जाती है।


दरअसल, मनोज झा बीते कल देर रात तक हुई सीबीआई और ईडी की रेड पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि, केंद्रीय जांच एजेंसियों का गलत उपयोग कर सुबह 4:00 बजे तक रेड करवाया गया।  उनके जरिए लालू परिवार में रह रहे छोटे- छोटे बच्चे और बच्चियों को भी परेशान करवाया गया। सबसे बड़ी बात यह है कि, वो लोग जानते हैं कि बिहार के उपमुख्यमंत्री और हमारे नेता की पत्नी प्रेग्नेंट हैं इसके बाद भी उनको काफी देर तक एक ही जगह बैठा कर रखा गया। जबकि उस दौरान उनका ब्लड प्रेशर भी शूटआउट करता है फिर भी उन्हें थोड़ा सा भी रहम नहीं आता है। इससे यह मालूम चलता है कि, गद्दी पर बैठे लोगों के अंदर की मानवीय संवेदना मर चुकी है।


इसके अलावा उन्होंने विपक्षी दलों के लगातार हो रही छापेमारी को लेकर भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि, आपको जब इतनी ही परेशानी है तो सभी को जेल में डाल दीजिए। फिर अकेले चुनाव लड़िए  और अकेले सरकारी बना लीजिए। अब आप औपचारिक तौर मुहर लगवा लीजिए तानाशाह होने का। लेकिन, यह मत भूलिए बिहार की जनता सब देख रही है और इसका जवाब आपको जरूर दिया जाएगा। 


आपको बताते चलें कि, लालू परिवार मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को उनके दिल्ली स्थित आवास से ईडी की टीम ने मोटी रकम की बरामदगी की थी। वहीं, अब सीबीआई ने लालू, राबड़ी और उनके 14 करीबियों के आलावा तेजस्वी यादव को भी समन भेजा है। जमीन के बदले रेलवे में नौकरी देने के मामले के साथ साथ IRCTC टेंडर घोटाले में सीबीआई और ईडी की जांच जिस तेज गति से आगे बढ़ रही है, उससे तेजस्वी यादव की मुसीबतें खासी बढती हुई नजर आ रही है।