ब्रेकिंग
पटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद

डूबते पटना की मदद के लिए नहीं आना तेजस्वी के लिए छोटी बात, कहा - पार्टी के लोग राहत में लगे थे

PATNA : पटना में आई आपदा के बीच अपनी गैरमौजूदगी को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने छोटी बात बताया है। आपदा और दशहरा के बाद अचानक से कार्यालय पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी पार्ट

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना में आई आपदा के बीच अपनी गैरमौजूदगी को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने छोटी बात बताया है। आपदा और दशहरा के बाद अचानक से कार्यालय पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी पार्टी के लोग जलजमाव फंसे लोगों के बीच राहत पहुंचा रहे थे। 


तेजस्वी ने कहा कि उन्होंने 1 साल पहले पटना में जलजमाव की स्थिति को देखते हुए सड़क पर उतरकर सरकार को चेतावनी दी थी लेकिन उसके बावजूद सरकार ने पटना के ड्रेनेज सिस्टम को ठीक नहीं किया। डिप्टी सीएम सुशील मोदी को एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कर कर निकालती है। पटना में आई आपदा प्राकृतिक नहीं बल्कि इस सिस्टम का फेल्योर है। 


तेजस्वी ने कहा कि आपदा के समय सरकार को अपना काम करने देना चाहिए। उनकी पार्टी के लोग लगातार राहत के काम में जुटे हुए थे। तेजस्वी ने कहा कि आपदा के समय पप्पू यादव ही क्यों गिरिराज सिंह, नीतीश कुमार के साथ-साथ हम सबको मिलकर पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। लेकिन जो लोग सरकार में बैठे हैं वह राहत के नाम पर आपस में लड़ रहे हैं।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता