ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहमुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला गोपालगंज दौरा, मां थावे भवानी की पूजा के बाद मेडिकल कॉलेज की जमीन का किया निरीक्षणसम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहमुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला गोपालगंज दौरा, मां थावे भवानी की पूजा के बाद मेडिकल कॉलेज की जमीन का किया निरीक्षण

Bihar Politics: दिलीप जायसवाल का इस्तीफा मंजूर, कैबिनेट विस्तार से पहले मंत्री पद से किया है रिजाइन

Bihar Politics: बिहार सरकार में राजस्व एंव भूमि सुधार मंत्री रहे दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है।

Bihar Politics
दिलीप जायसवाल का इस्तीफा मंजूर
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में कैबिनेट विस्तार की चर्चा के साथ ही बिहार सरकार में राजस्व एंव भूमि सुधार मंत्री रहे दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। इसको लेकर कैबिनेट विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।


दरअसल, बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में चुनावी साल को देखते हुए बिहार में एक बार फिर से नीतीश कुमार के कैबिनेट का विस्तार किया जा रहा है। नीतीश कैबिनेट के विस्तार को लेकर बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी के सात विधायक नीतीश कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेंगे। शाम चार बजे राज्यपाल सभी बीजेपी विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे।


इससे पहले आज सुबह मीडिया से बात करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा था कि भाजपा का एक सिद्धांत है- ' एक व्यक्ति एक पद' इसी सिद्धांत को अपनाते हुए में मंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं। इसके बाद उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। उधर, बुधवार को राजभवन में 7 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसको लेकर राजभवन में तैयारी भी शुरू कर दी गयी है। शाम चार बजे नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा।