ब्रेकिंग
बिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, इस दिन झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव; जयपुर से दरभंगा की यात्रा होगी सुगमBihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में Bihar weather: बिहार के 26 जिलों में तूफान-बारिश का खतरा, IMD ने 24 जून तक जारी किया अलर्टबिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, इस दिन झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव; जयपुर से दरभंगा की यात्रा होगी सुगमBihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में Bihar weather: बिहार के 26 जिलों में तूफान-बारिश का खतरा, IMD ने 24 जून तक जारी किया अलर्ट

देश ने देखा है कोयला से लेकर जीजा जी तक का घोटाला, सम्राट का दावा - लोकसभा में नहीं बनेगी खिचड़ी सरकार

PATNA : बिहार विधान परिषद् के पांच सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने दो पर जीत हासिल कर काउंसिल के अंदर सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। अब इसी को लेकर भाजपा के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट

देश ने देखा है कोयला से लेकर जीजा जी तक का घोटाला, सम्राट का दावा - लोकसभा में नहीं बनेगी खिचड़ी सरकार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार विधान परिषद् के पांच सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने दो पर जीत हासिल कर काउंसिल के अंदर सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। अब इसी को लेकर भाजपा के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने महागठबंधन पर जोरदार तंज कसा है। सम्राट ने कहा है कि, बीजेपी लगातार आगे बढ़ाने का काम कर रही। हमारी पार्टी लोकसभा में सबसे अधिक सीटें जीती है। बिहार की जनता अब नीतीश कुमार से थक चुकी है। लोगों को लग रहा है कि मुख्यमंत्री बीमार है। उनको इलाज की जरूरत तो है। 


सम्राट चौधरी ने कहा कि, बिहार की जनता पूरी तरह से समझती हैं कि किसे प्रधानमंत्री के रूप में देखना है। बगल में ममता दीदी प्रधानमंत्री की उम्मीदवार है, दिल्ली में केजरीवाल जी प्रधानमंत्री उम्मीदवार हैं। उत्तर प्रदेश में अखिलेश उम्मीदवार हैं और स्टालिन भी प्रधानमंत्री उम्मीदवार है। कितने प्रधानमंत्री को लोग देखेंगे। क्या खिचड़ी के सरकार बनाकर देश में घोटाला और भ्रष्टाचार को आगे बढ़ाना है। 


इसके आगे उन्होंने साफ़ तौर पर कहा कि, लोकसभा चुनाव में यह साफ़ हो जाएगा कि विपक्षी एकता की बात करने वाले ये लोग कहीं भी रेस में नहीं है।  ये लोग दूर - दूर तक दिखने वाले नहीं हैं।  देश की जनता यह मान चुकी है कि विकास की रफ़्तार अगर बनाए रखना है तो फिर भाजपा को आगे बढ़ाना होगा।  देश के लोग कभी भी घोटाला और भ्रष्टाचार करने वाले लोग को वापस नहीं देखना चाहेंगे। 


वहीं, सम्राट ने कांग्रेस पर भी तंज कस्ते हुए कहा कि,  देश ने 2004 से लेकर 2014 घोटाले वाली सरकार को देखा है।  इस तरह से लोगों ने कोयला, 2जी, 3जी और जीजा जी सबको देखा है उसके बाद अब उन्हें मौका देने की बात करना भी उचित नहीं है। वहीं, आगामी विधानसभा में भी बिहार में 7 दलों का गठबंधन भी बीजेपी को हरा नहीं पाएगा। 1996 की स्थिति भी लोगों ने देख लिया है। देश में मजबूत सरकार के सपना जनता ने देख लिया। नरेंद्र मोदी जी देश को मजबूत कर रहे हैं।


इधर, नीतीश कुमार की तरफ से इफ्तार पार्टी में न्योता मिलने पर सम्राट चौधरी ने कहा कि जिनको निमंत्रण मिला है वो जाएंगे। जब पूछा गया कि आप जाएंगे तो उन्होंने इस सवाल को टाल दिया। वहीं, वॉल पेंटिंग को लेकर जेडीयू विधान पार्षद नीरज कुमार के कंप्लेन पर उन्होंने कहा कि सत्ताधारी का काम क्या है। विरोधी को तंग करना, कंप्लेंट करना चाहिए। मैं नगर विकास मंत्री रहा हूं और सारे कानून जानता हूँ। उसके बावजूद हमारे प्रवक्ता और जिला अध्यक्ष इसका जवाब देंगे। लोकतंत्र में हमें झंडा बैनर और लेखनी से भी रोकेंगे क्या? अब यही नीतीश कुमार की पार्टी का काम रह गया है।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता