ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

देश में खुलेंगे 85 केंद्रीय और 28 नए नवोदय विद्यालय, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

PATNA : केंद्र सरकार ने देश में 85 केंद्रीय विद्यालयों और 28 नए नवोदय विद्यालयों को खोलने की घोषणा की है। सर्वाधिक 13 केंद्रीय विद्यालय जम्मू-कश्मीर में खोले जाएंगे। जिन 28 नए

देश में खुलेंगे 85 केंद्रीय और 28 नए नवोदय विद्यालय, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : केंद्र सरकार ने देश में 85 केंद्रीय विद्यालयों और 28 नए नवोदय विद्यालयों को खोलने की घोषणा की है। सर्वाधिक 13 केंद्रीय विद्यालय जम्मू-कश्मीर में खोले जाएंगे। जिन 28 नए नवोदय विद्यालयों को खोलने की घोषणा की गई है उनमें सबसे अधिक आठ नवोदय विद्यालय अरुणाचल प्रदेश में खोले जाएंगे। पीएम मोदी की अगुवाई में कैबिनेट बैठक में यह अहम फैसला लिया गया है।


दरअसल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अंतिम छोर पर बैठे लोगों तक पहुंचाने में जुटी केंद्र सरकार ने देश में 85 केंद्रीय विद्यालयों और 28 नए नवोदय विद्यालयों को खोलने की घोषणा की है। इन विद्यालयों के खोलने पर अगले आठ सालों में आठ हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। यह सभी पीएम-श्री स्कूलों के रूप में कार्य करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में हुई कैबिनेट बैठक में यह अहम फैसला लिया गया है।


केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि ये 85 नए केंद्रीय विद्यालय देश के 19 राज्यों में खोले जाएंगे। इनमें दिल्ली के खजूरी खास में भी एक केंद्रीय विद्यालय खोला जाएगा। उन्होने बताया कि 85 नए केंद्रीय विद्यालयों के खुलने से इनमें 82 हजार से अधिक छात्रों को शिक्षा मिल सकेगी।


वहीं 28 नए नवोदय विद्यालयों के खुलने से 15 हजार से अधिक छात्रों को इनमें प्रवेश मिलेगा। साथ ही 1300 से अधिक नए लोगों को शिक्षक सहित दूसरे पदों पर नौकरी भी मिलेगी। केंद्रीय विद्यालय को खोलने पर जहां लगभग 5872 करोड़ खर्च होंगे, वहीं नवोदय विद्यलायों को खोलने पर 2360 करोड़ खर्च होंगे। मौजूदा समय में 1,256 केंद्रीय विद्यालय हैं। इनमें से तीन विदेश - मॉस्को, काठमांडू और तेहरान में हैं।