ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद ने कार्यभार संभाला, बोले...रोजगार और उद्योग पर फोकस

PATNA: विभाग बंटवारे के बाद बिहार के नए डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने वित्त विभाग पहुंचे और अपना कार्यभार संभाल लिया. उनकी रणनीति क्या होगी इसको लेकर भी उन्होंने पहले ही दिन

डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद ने कार्यभार संभाला, बोले...रोजगार और उद्योग पर फोकस
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: विभाग बंटवारे के बाद बिहार के नए डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने वित्त विभाग पहुंचे और अपना कार्यभार संभाल लिया. उनकी रणनीति क्या होगी इसको लेकर भी उन्होंने पहले ही दिन खुलासा किया है. 

रोजगार पर फोकस

तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार कैसे मिल सके और यहां पर उद्योग कैसे लगे इस पर उनको काम करना है. इसको लेकर सभी के साथ बैठक करेंगे और समीक्षा करेंगे. तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि इसको लेकर वह सीएम नीतीश कुमार के दिशा निर्देश पर काम करेंगे और बिहार को आत्मनिर्भर बनाना हैं. 

कई अहम विभाग का जिम्मा

तारकिशोर प्रसाद के पास कई महत्वपूर्ण विभाग है. इसमें  वित्त मंत्री, वाणिज्य, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, सूचना प्रावैधिकी, आपदा प्रबंधन, नगर विकास एवं आवास विभाग भी दिया गया है. जैसे ही विभाग में पहुंचे अधिकारियों ने नए डिप्टी सीएम का स्वागत किया. बता दें कि चुनाव में आरजेडी के 10 लाख रोजगार देने के दावे पर बीजेपी ने 19 लाख रोजगार देने का वादा किया था. अब बीजेपी फिर से सत्ता में लौट आई है. ऐसे में सबकी नजर टिकी हुई है कि बीजेपी अपने वादे को कब पूरा करती है.

टैग्स