ब्रेकिंग
रावण दहन देखने जा रहे हैं पटना? गांधी मैदान के गेट से लेकर VIP एंट्री तक जान लें पूरा इंतजाम✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦रावण दहन देखने जा रहे हैं पटना? गांधी मैदान के गेट से लेकर VIP एंट्री तक जान लें पूरा इंतजाम✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

डेंगू मरीजों के लिए भाजयुमो ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, पीड़ित कॉल कर ले सकते हैं प्लेटलेट्स की सहायता

PATNA: बिहार के डेंगू पीड़ितों के लिए एक राहत की खबर हैं. पीड़ितों के लिए भाजयुमो ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. इस नंबर पर कॉल कर पीड़ित प्लेटलेट्स की सहायता प्राप्त कर सकते ह

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार के डेंगू पीड़ितों के लिए एक राहत की खबर हैं. पीड़ितों के लिए भाजयुमो ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. इस नंबर पर कॉल कर पीड़ित प्लेटलेट्स की सहायता प्राप्त कर सकते हैं.

इन नंबरों पर कर सकते हैं कॉल

बिहार भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक नितिन नवीन ने बताया कि भाजयुमो ने डेंगू मरीजों के लिए प्लेटलेट्स की कमी को पूरा करने के लिए दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. 7274020246 (कुलभूषण) एवं 9934692453 (निरंजन) पर कोई भी डेंगू पीड़ित कॉल करके प्लेटलेट्स की सहायता प्राप्त कर सकते हैं. गौरतलब है कि विगत 15 सितंबर  को बिहार भर में भाजयुमो द्वारा तकरीबन 40 जगहों पर रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें 1235 यूनिट रक्त दान किया गया था. 

शिविर लगाने का निर्देश

भाजपा ने डेंगू के कहर को देखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा को निर्देशित करते हुए सुनिश्चित करने को कहा है कि किसी भी पीड़ित को खून या प्लेटलेट्स की कमी नहीं हो. सरकार के स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर भी प्लेटलेट्स की कमी को पूरा किया जा रहा है. भाजपा चिकित्सा मंच के द्वारा भी लगाये जा रहे स्वास्थ्य शिविर को टोलों, मुहल्लों और स्लम क्षेत्र में ले जाने का निर्देश दिया गया है.

टैग्स