ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलीं कल्पना सोरेन, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता से भी की मुलाकात

DELHI: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन शनिवार को दिल्ली पहुंचीं, जहां उन्होंने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेता

दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलीं कल्पना सोरेन, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता से भी की मुलाकात
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DELHI: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन शनिवार को दिल्ली पहुंचीं, जहां उन्होंने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच झारखंड और देश की राजनीति पर चर्चा हुई। 


बता दें कि इससे पहले कल्पना सोरेन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से भी मिली। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। लोकसभा चुनाव से इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। सोनियां गांधी और सुनीता केजरीवाल की कल्पना सोरेन से हुई मुलाकात को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।


बता दें कि रविवार को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की महारैली होने वाली है। जिसमें इंडि गठबंधन के घटक दलों के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। इसी रैली में शामिल होने के लिए कल्पना सोरेन दिल्ली पहुंची है। दरअसल, झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ने जमीन घोटाले में 31 जनवरी को लंबी पूछताछ के बाद देर रात गिरफ्तार कर लिया था। ठीक इसी तरह दिल्ली शराब नीति केस में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने बीते दिनों मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अरेस्ट कर लिया था। अरविंद केजरीवाल फिलहाल ईडी की रिमांड पर हैं। 


अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने केजरीवाल की पत्नी सुनीता से मुलाकात की। कल्पना सोरेन दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज के साथ केजरीवाल के घर पहुंची। इस दौरान पंजाब सरकार में मंत्री कुलदीप धालीवाल भी मौजूद रहे। लोकसभा चुनाव से पहले दोनों की मुलाकात को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।


सुनीता केजरीवाल से मुलाकात के बाद कल्पना सोरेन ने कहा कि दो महीने पहले जो घटना झारखंड में हुई थी ठीक वहीं घटना दिल्ली में भी हुई है। मेरे पति हेमंत सोरेन को जेल भेजा गया और दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी जेल भेजा गया है। जो स्थिति झारखंड में है वही अब दिल्ली में भी हो गई है। सुनीता केजरीवाल का दुख दर्द बांटने के लिए उनसे मिलने आई थी।


कल्पना ने कहा कि हमलोगों ने साथ मिलकर इस लड़ाई को दूर तक ले जाने का फैसला लिया है। इस लड़ाई में पूरा झारखंड अरविंद केजरीवाल के साथ है। इस दौरान उन्होंने सोनिया गांधी से मुलाकात करने की भी बात कही और कहा कि झारखंड के ताजा हालात की जानकारी उन्हें देंगे। वहीं रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन द्वारा आयोजित रैली में शामिल होने की भी बात कही।

दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलीं कल्पना सोरेन, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता से भी की मुलाकात