ब्रेकिंग
अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली में आज कांग्रेस की बैठक, बिहार में अकेले लड़ने पर लिया जा सकता है फैसला

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आरजेडी और कांग्रेस में सीटों को लेकर तालमेल अब तक नहीं बैठ पाया है. कांग्रेस कम से कम 70 सीटों पर लड़ना चाहती है, लेकिन आरजेडी 55 सीटों से अ

दिल्ली में आज कांग्रेस की बैठक, बिहार में अकेले लड़ने पर लिया जा सकता है फैसला
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आरजेडी और कांग्रेस में सीटों को लेकर तालमेल अब तक नहीं बैठ पाया है. कांग्रेस कम से कम 70 सीटों पर लड़ना चाहती है, लेकिन आरजेडी 55 सीटों से अधिक देने को तैयार नहीं है. अब इसपर मोलजोल करने को लेकर आरजेडी तैयार नहीं है. इस बीच दिल्ली में कांग्रेस की आज बैठक होने वाली है. 

दिल्ली में बैठक

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान ने एक अति महत्वपूर्ण होने वाली है. बैठक में भाग लेने के लिए बिहार प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा समेत कई सीनियर नेता दिल्ली रवाना हो गए हैं. इस बैठक में ही अंतिम फैसला लिया जाएगा की 70 सीट नहीं मिलने पर पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी या हर बार की तरह आरजेडी के रहमोकरम पर चुनाव लड़ेगी.



जल्द होगा उम्मीदवारों का एलान

बिहार चुनाव में बनी कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार कर ली है. बताया जा रहा है कि बैठक के बाद इसका एलान करने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा. बता दें कि बिहार में आरजेडी के रवैये से महागठबंधन टूटता जा रहा है. महागठबंधन से सबसे पहले जीतन राम मांझी और उसके बाद उपेंद्र कुशवाहा अलग हो चुके हैं. अब देखना है कि कांग्रेस का फैसला क्या होता है. 

टैग्स