ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेBihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेBihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी

Delhi Assembly Session: विधानसभा परिसर में AAP विधायकों की एंट्री पर रोक से भड़कीं आतिशी, कहा- 'तानाशाही की हदें पार कर रही BJP'

Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा सत्र के तीसरे दिन आप विधायकों को एंट्री ना मिलने पर नेता प्रतिपक्ष आतिशी भड़क गई हैं। उन्होंने कहा है कि “भाजपा वालों ने सरकार में आते ही तानाशाही की हदें पर कर दी।”

Delhi Assembly Session
AAP विधायकों की एंट्री पर रोक से भड़कीं आतिशी
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा सत्र का आज तीसरा दिन है। विपक्षी दल आम आदमी पार्टी के विधायकों को दिल्ली विधानसभा परिसर में एंट्री करने से रोक दिया गया। जिसके बाद  नेता प्रतिपक्ष आतिशी भड़क गई हैं। सत्र के दूसरे दिन ही आप के 21 विधायकों को पूरे सेशन के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। अब उनके परिसर में भी आने पर रोक लगा दी गई है। जिसे लेकर नेता प्रतिपक्ष आतिशी बीजेपी सरकार पर हमलावर हैं।


आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "भाजपा वालों ने सरकार में आते ही तानाशाही की हदें पर कर दी। ‘जय भीम’ के नारे लगाने के लिए तीन दिन के लिए आम आदमी पार्टी के विधायकों को सदन से निलंबित किया और आज आप विधायकों को विधानसभा परिसर में घुसने भी नहीं दिया जा रहा। ऐसा दिल्ली विधानसभा के इतिहास में कभी नहीं हुआ कि चुने हुए विधायकों को विधानसभा परिसर के अंदर नहीं घुसने दिया जा रहा।"


बताया जा रहा है कि सदन परिसर में जाने की परमिशन नहीं मिलने पर आम आदमी पार्टी के निलंबित विधायक स्पीकर विजेंद्र गुप्ता से मुलाकात कर सकते हैं। आपको बता दें कि सत्र के दूसरे दिन जब उपराज्यपाल वीके सक्सेना का अभिभाषण जारी था, तब आम आदमी पार्टी के विधायक सदन में हंगामा कर रहे थे। इस वजह से स्पीकर ने वहां मौजूद सभी 21 विधायकों को तीन दिन के लिए निलंबित कर दिया था।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता