ब्रेकिंग
बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

दीपक यादव होंगे वाल्मीकिनगर सीट महागठबंधन के कैंडिडेट, तेजस्वी ने किया नाम का एलान; कुछ दिन पहले ही BJP से दिया था इस्तीफा

DESK : लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी गहमागहमी के बीच कुछ दिन पूर्व ही बगहा में बीजेपी के बागी नेता दीपक यादव ने अपनी पार्टी से इस्तीफा देकर आरजेडी का दामन थामने का फैसला लिया था

दीपक यादव होंगे वाल्मीकिनगर सीट महागठबंधन के कैंडिडेट, तेजस्वी ने किया नाम का एलान; कुछ दिन पहले ही BJP से दिया था इस्तीफा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी गहमागहमी के बीच कुछ दिन पूर्व ही बगहा में बीजेपी के बागी नेता दीपक यादव ने अपनी पार्टी से इस्तीफा देकर आरजेडी का दामन थामने का फैसला लिया था। दीपक पिछले काफी समय से बीजेपी से नाराज चल रहे थे। इसके बाद अब दीपक यादव को राजद ने अपना उम्मीदवार बनाया है। दीपक यादव वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी होंगे। 


दरअसल, बगहा में रविवार एक जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा है कि इस बार वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट से दीपक यादव हमारे कैंडिडेट होंगे। आपलोग इन्हें अपना समर्थन देने का काम करें। इस बार हमलोग सभी 40 की 40 सीटों पर चुनाव में बहुमत हासिल करेंगे। इस बार देश के अंदर तानाशाही सरकार चल रही है। 


 बिहार के वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र से दीपक यादव महागठबंधन के RJD से चुनाव लड़ेंगे।  दीपक यादव का दावा है कि तेजस्वी यादव चम्पारण की इस धरती से आरजेडी के नए वर्जन की शुरुआत करेंगे।जिसमें सबको साथ लेकर जनता की बदौलत नैया पार करेंगे। वाल्मीकि नगर सीट पर पिछले 35 वर्षों से एनडीए का कब्जा है और इस सीट पर लगातार उप विजेता के तौर पर कांग्रेस रही है। 


पहली बार आरजेडी इस सीट पर अपना प्रत्याशी उतार रहा है। तेजस्वी यादव खुद बगहा पहुंचकर जनसभा में प्रत्याशी की घोषणा किया। इस जनसभा में बड़ी संख्या में भाजपा समेत कई पार्टियों के लोग भी RJD में शामिल हुए हैं।