ब्रेकिंग
शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल

“नशा नहीं करते तो जांच से क्या डर?” मांझी की बहू ने लालू की बेटी को दी खुली चुनौती, तेजस्वी पर उठाए सवाल

Bihar Politics: तेजस्वी यादव को लेकर जीतन राम मांझी और रोहिणी आचार्य के बीच शुरू हुआ राजनीतिक विवाद अब परिवार के सदस्यों के बीच बयानबाजी तक पहुंच गया है। दीपा मांझी ने रोहिणी आचार्य पर पलटवार करते हुए तेजस्वी यादव को लेकर कई सवाल उठाए और सार्वजनिक...

“नशा नहीं करते तो जांच से क्या डर?” मांझी की बहू ने लालू की बेटी को दी खुली चुनौती, तेजस्वी पर उठाए सवाल
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Politics: तेजस्वी यादव को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के बीच शुरू हुआ सियासी विवाद अब दोनों परिवारों के बीच जुबानी जंग में बदलता नजर आ रहा है. जीतन राम मांझी की ओर से तेजस्वी यादव पर नशे में भाषण देने का तंज कसे जाने के बाद रोहिणी आचार्य ने मांझी पर तीखा हमला बोला था. अब इमामगंज की विधायक और जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी ने रोहिणी आचार्य को जवाब देते हुए तेजस्वी यादव और लालू परिवार से जुड़े पुराने विवादों का जिक्र किया है.


दीपा मांझी ने रोहिणी आचार्य से सवाल करते हुए कहा कि यही तेजस्वी हैं ना, जिनके परिवार के लिए आपने अपने पिता लालू प्रसाद यादव को किडनी देकर बेटी होने का फर्ज निभाया था. उन्होंने कहा कि उस समय देशभर में रोहिणी आचार्य के फैसले की तारीफ हुई थी, लेकिन बाद में रोहिणी ने खुद परिवार के भीतर अपमान और विवाद को लेकर कई सवाल सार्वजनिक रूप से उठाए थे.


दीपा मांझी ने रोहिणी के पुराने आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने खुद संजय यादव, रमीज और तेजस्वी यादव की भूमिका को लेकर सवाल उठाए थे. उनका आरोप था कि उन्हें परिवार से अलग किया गया और उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं हुआ. दीपा ने सवाल किया कि जिन लोगों को लेकर रोहिणी खुद गंभीर आरोप लगा चुकी हैं, आज उन्हीं के राजनीतिक बचाव में वह क्यों खड़ी हैं.


उन्होंने चुनाव के बाद रोहिणी आचार्य की ओर से उठाए गए सवालों का भी जिक्र किया. दीपा मांझी ने कहा कि रोहिणी ने तेजस्वी यादव की टीम और उनके करीबियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए थे. ऐसे में अब उन्हीं तेजस्वी यादव के समर्थन में खुलकर सामने आने को लेकर सवाल खड़े होते हैं.


दीपा मांझी ने कहा कि दूसरी तरफ तेजस्वी यादव को पार्टी में लगातार बड़ी जिम्मेदारी मिलती गई. वहीं तेज प्रताप यादव को पार्टी से छह साल के लिए बाहर कर दिया गया. उन्होंने इसे परिवार और पार्टी के भीतर चल रहे घटनाक्रम से जोड़ते हुए सवाल उठाया कि आखिर पार्टी में किसे आगे बढ़ाया जा रहा है और किसे किनारे किया जा रहा है.


दीपा मांझी ने रोहिणी आचार्य से यह भी पूछा कि अगर तेजस्वी यादव को लेकर उनके पुराने सवाल आज भी कायम हैं, तो फिर वह उनके बचाव में क्यों खड़ी हैं. उन्होंने सवाल किया कि क्या तेजस्वी यादव कभी रोहिणी आचार्य को RJD की कमान सौंपेंगे या उन्हें पार्टी में अपने बराबर की राजनीतिक ताकत देंगे.


मांझी की बहू ने कहा कि राजनीति में अपने पुराने सवालों और रिश्तों को नजरअंदाज कर किसी दूसरे के राजनीतिक हित के लिए खड़ा होना उचित नहीं है. उन्होंने रोहिणी से अपने ही पुराने आरोपों को याद करते हुए तेजस्वी के समर्थन को लेकर सवाल किया.


इसी बीच दीपा मांझी ने तेजस्वी यादव पर लगे नशे के आरोप को लेकर भी रोहिणी आचार्य से सीधा सवाल किया. उन्होंने पूछा कि क्या यह सच नहीं है कि उनके भाई नशा करते हैं. अगर ऐसा नहीं है तो क्या तेजस्वी यादव सार्वजनिक मेडिकल जांच कराने के लिए तैयार हैं? दीपा मांझी ने चुनौती देते हुए पूछा कि क्या तेजस्वी मेडिकल चेकअप का सामना करने के लिए तैयार हैं.