ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

संसद के मानसून सत्र से पहले कोरोना की चपेट में आए पांच सांसद, बाकी सांसदों की भी हो रही जांच

PATNA: देश में कोरोना संकट लगातार गहरा होता रहा है हांलाकि बिहार और देश के दूसरे राज्यों से जो आंकड़े सामने आते रहे हैं उससे इस बात के संकेत जरूर मिले हैं कि कोरोना कमजोर पड़ रह

संसद के मानसून सत्र से पहले कोरोना की चपेट में आए पांच सांसद, बाकी सांसदों की भी हो रही जांच
Abhishek Mishra
2 मिनट

PATNA: देश में कोरोना संकट लगातार गहरा होता रहा है हांलाकि बिहार और देश के दूसरे राज्यों से जो आंकड़े सामने आते रहे हैं उससे इस बात के संकेत जरूर मिले हैं कि कोरोना कमजोर पड़ रहा है हांलाकि संकट अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। सोमवार से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है उससे पहले हीं देश के पांच सांसद कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं। सत्र की शुरुआत से पहले सभी सांसदों की कोरोना जांच की गई जिसमें पांच सांसदों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी बाकी सांसदों का परीक्षण किया जा रहा है। 

कोरोना संकट के चलते इस बार संसद सत्र काफी कुछ बदला हुआ नजर आएगा। सत्र के दौरान सांसदों को कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। इस बार लोकसभा की कार्यवाही चार घंटे के लिए चलेगी। शून्य काल की अवधि को भी कम करके आधा घंटा कर दिया गया है। उपराष्ट्रपति सचिवालय की ओर से कहा गया है कि ‘संसद के मानसून सत्र से पहले, राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने अपना कोरोना परीक्षण करवाया। सभी सांसद सत्र शुरू होने से 72 घंटे पहले अपना परीक्षण करवा रहे हैं। संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए हर सदस्य की निगेटिव रिपोर्ट होनी जरूरी है।’