ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कोरोना गाइडलाइन पर सवाल पूछना AIMIM विधायक को पड़ गया भारी, स्पीकर ने लगा दी क्लास

PATNA : एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल इमान के लिए आज का दिन खराब रहा. विधानसभा में कार्यवाही के दौरान आज उन्हें 2 दफे स्पीकर विजय कुमार सिन्हा से डांट लग गई. दरअसल, ओवैसी की पार

कोरोना गाइडलाइन पर सवाल पूछना AIMIM विधायक को पड़ गया भारी, स्पीकर ने लगा दी क्लास
First Bihar
2 मिनट

PATNA : एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल इमान के लिए आज का दिन खराब रहा. विधानसभा में कार्यवाही के दौरान आज उन्हें 2 दफे स्पीकर विजय कुमार सिन्हा से डांट लग गई. दरअसल, ओवैसी की पार्टी के विधायक अख्तरुल इमान पहले विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने पर सदन में हंगामा कर रहे थे. इस दौरान उन्हें विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने समझाते हुए बैठा दिया था. लेकिन ने शून्यकाल के दौरान एक बार फिर अख्तरुल इमान ने कोरोना गाइडलाइन का मामला विधानसभा में उठाया तो उन्हें फटकार लग गई.


दरअसल, अख्तरुल इमान ने विधानसभा में यह सवाल उठाया था कि क्या बिहार में कोरोना खत्म हो चुका है और अगर कोरोना का प्रोटोकॉल खत्म हो चुका है तो सरकार ने इसके बारे में कब आदेश से जारी किया. अगर सरकारी आदेश जारी नहीं हुआ तो फिर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन विधानसभा में क्यों नहीं किया जा रहा है. 


इसके बाद स्पीकर विजय कुमार सिन्हा नाराज हो गए. स्पीकर ने कहा कि आपको खुद कोरोना  गाइडलाइन का पालन करना चाहिए. आप अगर खुद पालन करते तो सकारात्मक माना जाता. अध्यक्ष ने यह भी कहा कि मैं मास्क लगाकर सदन में आता हूं. मेरे आस-पास के लीग मुझसे दूरी बनाकर बैठते हैं. 


इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक की जमकर क्लास लगाई. उन्होंने कहा कि अभी कोरोना कॉल खत्म नहीं हुआ है और ना ही ऐसा कोई आदेश जारी हुआ है. सदन में इस मसले को लेकर काफी देर तक शोर शराबा देखा गया. लेकिन स्पीकर से फटकार लगने के बाद विधायक अपनी जगह पर चुपचाप बैठ गए.

टैग्स