ब्रेकिंग
पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत

संविधान की रक्षा और न्यायपालिका की निष्पक्षता के लिए आवाज उठाना जरूरी: देव ज्योति

Bihar News: वीआईपी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने संविधान की रक्षा, न्यायपालिका की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक अधिकारों के संरक्षण को जरूरी बताया है। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा और न्यायपालिका की निष्पक्षता के लिए आवाज उठाना जरूरी है।

Bihar News
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि आज देश में संविधान, लोकतांत्रिक अधिकारों और न्यायपालिका की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। न्यायपालिका देश के संविधान की संरक्षक है और आम नागरिकों को उससे न्याय की उम्मीद रहती है। ऐसे समय में जब लोगों के अधिकारों, चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़े सवाल सामने आ रहे हैं, तब न्याय मिलने की उम्मीद और भी मजबूत होनी चाहिए।



उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की शक्तियां असीमित नहीं हैं। संविधान ने कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका के बीच स्पष्ट जिम्मेदारियां तय की हैं। यदि किसी संस्था के आदेशों का पालन नहीं होता या नागरिकों को न्याय मिलने में अनावश्यक देरी होती है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है। न्याय केवल आदेश जारी करने से सुनिश्चित नहीं होता, बल्कि उन आदेशों के प्रभावी अनुपालन से होता है।



देव ज्योति ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता, मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा, बिना उचित सुनवाई के किसी व्यक्ति को लंबे समय तक जेल में रखने के आरोपों और पत्रकारों की स्वतंत्रता जैसे मुद्दों पर गंभीरता से विचार होना चाहिए। संविधान में नागरिकों को दिए गए अधिकार केवल किताबों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि उनका वास्तविक संरक्षण भी सुनिश्चित होना चाहिए।



उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संस्थाओं की मजबूती के लिए रचनात्मक आलोचना और संवैधानिक संवाद जरूरी है। हमारी लड़ाई किसी संस्था को कमजोर करने की नहीं, बल्कि उसे संविधान की भावना के अनुरूप और अधिक सशक्त बनाने की है। देव ज्योति ने कहा कि देश का संविधान सर्वोपरि है। जनता चाहती है कि न्यायपालिका निर्भीक होकर संविधान की रक्षा करे, ताकि आम नागरिक का भरोसा न्याय व्यवस्था और लोकतंत्र पर कायम रहे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता