ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Bihar Politics: कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने पीएम मोदी की तारीफ की, कहा..जो ठानते हैं, उसे पूरा करके ही मानते हैं

Bihar Politics: कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने वक्फ संशोधन बिल को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जो भी लक्ष्य निर्धारित करते हैं, उसे हर हाल में पूरा करने का माद्दा रखते हैं|

 कांग्रेस, सांसद, तारिक अनवर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वक्फ संशोधन बिल, केंद्र सरकार, मुस्लिम समुदाय, जिद, दृढ़ निश्चय, स्वतंत्रता संग्राम, आरएसएस, राहुल गांधी, इतिहास, संवेदनशीलता, नवरात्रि, फलाहार
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार के कटिहार से कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने वक्फ संशोधन बिल को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला, लेकिन इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ता की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जो भी लक्ष्य तय कर लेते हैं, उसे हर हाल में पूरा करके ही मानते हैं।

तारिक अनवर ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इसमें संवेदनशीलता की कमी है, खासकर जब बात मुस्लिम समुदाय से जुड़ी होती है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकार वक्फ संशोधन बिल को मुसलमानों के हित में ला रही है, तो इसे पास करने से पहले उनकी राय क्यों नहीं ली गई? उन्होंने कहा कि यह सरकार जो ठान लेती है, उसे पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा देती है, भले ही लोगों की सहमति हो या न हो।

दिल्ली सरकार द्वारा नवरात्रि के दौरान फलाहार पार्टी आयोजित करने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए तारिक अनवर ने कहा कि त्योहार मनाने का हर व्यक्ति को अधिकार है, लेकिन इसे किसी पर थोपा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की परंपरा विविधता और आपसी सम्मान पर आधारित है, इसलिए किसी भी धर्म के रीति-रिवाजों को दूसरों पर लागू करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

आरएसएस पर राहुल गांधी के बयान का समर्थन

आरएसएस पर राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तारिक अनवर ने कहा कि यह ऐतिहासिक तथ्य है। उन्होंने कहा कि जिसने भी भारत के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास पढ़ा है, वह जानता है कि उसमें आरएसएस की भूमिका क्या थी।