ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल में डकैती को अंजाम देने वाला अपराधी समस्तीपुर से गिरफ्तार, लूटे गए सोने के गहने भी बरामदसहरसा में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक में गिरे 3 मासूम, एक बच्ची की मौतपंचायत से नहीं बनी बात तो टावर पर चढ़ गई प्रेमिका, शादी की मांग पर अड़ी, पुलिस ने संभाला मोर्चाबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक SP समेत 5 IPS और 8 DSP का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट बिहार में विज्ञान-उद्योग और बॉर्डर सुरक्षा को मजबूत करने की तैयारी, IG Border सहित कई पदों को भरने की मिली मंजूरी पश्चिम बंगाल में डकैती को अंजाम देने वाला अपराधी समस्तीपुर से गिरफ्तार, लूटे गए सोने के गहने भी बरामदसहरसा में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक में गिरे 3 मासूम, एक बच्ची की मौतपंचायत से नहीं बनी बात तो टावर पर चढ़ गई प्रेमिका, शादी की मांग पर अड़ी, पुलिस ने संभाला मोर्चाबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक SP समेत 5 IPS और 8 DSP का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट बिहार में विज्ञान-उद्योग और बॉर्डर सुरक्षा को मजबूत करने की तैयारी, IG Border सहित कई पदों को भरने की मिली मंजूरी

कांग्रेस की हार के बाद पार्टी में विद्रोह, मदन मोहन झा को अध्यक्ष पद से हटाने की मांग

PATNA : विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी के अंदर विद्रोह शुरू हो गया है. कांग्रेस के नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के खिलाफ बगावत की आवाज बुलंद कर

कांग्रेस की हार के बाद पार्टी में विद्रोह, मदन मोहन झा को अध्यक्ष पद से हटाने की मांग
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA : विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी के अंदर विद्रोह शुरू हो गया है. कांग्रेस के नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के खिलाफ बगावत की आवाज बुलंद कर दी है. मिथिलांचल में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के लिए प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा को व्यक्तिगत जवाबदेही लेने को कह रहे हैं. साथ ही साथ कांग्रेस आलाकमान से इन नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष पद से मदन मोहन झा को हटाने की मांग की है.

पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता ऋषि मिश्रा ने बगावत का सुर बुलंद करते हुए कांग्रेस आलाकमान से मांग की है कि वह पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद तत्काल प्रदेश अध्यक्ष पद से मदन मोहन झा को हटाए कहां है कि आगे कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहे तो ऐसी स्थिति में बिहार में संगठन का बेड़ा गर्क हो जाएगा. पूर्व विधायक ने आरोप लगाया है कि विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे में भारी अनियमितता की गई. उम्मीदवारों को टिकट दिए गए और कई सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए जिनका जमीन पर कोई पकड़ नहीं था.

ऋषि मिश्रा विधानसभा सीट से चुनाव की तैयारी कर रहे थे. विधायक हैं लेकिन इस सीट पर कांग्रेस ने मशहूर उस्मानी को उम्मीदवार बनाया था. दरभंगा जिले में उस्मानी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद महागठबंधन को इसका खामियाजा उठाना पड़ा और 10 विधानसभा सीटों में से दरभंगा में एक सीट पर ही आरजेडी के उम्मीदवार ललित यादव को जीत हासिल हो पाई. बाकी सभी 9 सीटें एनडीए के पाले में चली गई. 

ऋषि मिश्रा ने कहा कि जमीनी स्तर के नेताओं को टिकट नहीं दी गई है. जिस कारण से बिहार में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है. विनिंग सीट 27 सीट की जगह 19 सीट जो स्थिति आई है. केंद्रीय नेतृत्व इसका मंथन करें. तेजस्वी यादव सीएम नहीं बने तो इसका जिम्मेवार कांग्रेस हैं. मदन मोहन झा के कारण हुआ है. कैप्टन को जब ताली मिलती है तो हार का उसे गाली मिलनी चाहिए.

टैग्स