ब्रेकिंग
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, 96.78% रहा फाइनल प्रतिशत; डिजीलॉकर पर ऐसे चेक करें नतीजेबिहार में टला बड़ा रेल हादसा: रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई जनसेवा एक्सप्रेस, इंजन क्षतिग्रस्तबिहार विधानसभा का मानसून सत्र: चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, हर गेट पर होगी सघन जांच; पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक प्लानBihar News: भ्रष्ट अधीक्षण अभियंता के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, पटना में करोड़ों का घर...तीन फ्लैट के कागजात, अकूत संपत्ति का पता चला....बिहार में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, मौके पर ही दोनों की मौतCBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, 96.78% रहा फाइनल प्रतिशत; डिजीलॉकर पर ऐसे चेक करें नतीजेबिहार में टला बड़ा रेल हादसा: रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई जनसेवा एक्सप्रेस, इंजन क्षतिग्रस्तबिहार विधानसभा का मानसून सत्र: चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, हर गेट पर होगी सघन जांच; पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक प्लानBihar News: भ्रष्ट अधीक्षण अभियंता के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, पटना में करोड़ों का घर...तीन फ्लैट के कागजात, अकूत संपत्ति का पता चला....बिहार में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, मौके पर ही दोनों की मौत

कांग्रेस विधायक नीतू सिंह का विवादित बयान, बोलीं..फ्लाइंग किस देना होगा तो राहुल गांधी किसी लड़की को देंगे, 50 साल की बुढ़िया को क्यों देंगे?

PATNA: लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'फ्लाइंग किस' को लेकर बुधवार को विवाद छिड़ गया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी न

कांग्रेस विधायक नीतू सिंह का विवादित बयान, बोलीं..फ्लाइंग किस देना होगा तो राहुल गांधी किसी लड़की को देंगे, 50 साल की बुढ़िया को क्यों देंगे?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'फ्लाइंग किस' को लेकर बुधवार को विवाद छिड़ गया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी  ने जहां सदन के भीतर राहुल गांधी के इस व्यवहार की आलोचना की तो वहीं बीजेपी की महिला सांसदों ने स्पीकर से इसकी लिखित शिकायत कर दी। फ्लाइंग किस मामले पर कांग्रेस की विधायक नीतू सिंह ने विवादित बयान दिया है। 


नीतू सिंह ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी को लड़की की कमी नहीं है। यदि फ्लाइंग किस देना होगा तो किसी लड़की को देंगे। 50 साल की बुढ़ी महिला को वो क्यों फ्लाइंग किस देंगे। स्मृति ईरानी और बीजेपी की महिला सांसदों ने राहुल गांधी पर जो आरोप लगाया है वो निराधार और गलत है। 


नवादा के हिसुआ से कांग्रेस विधायक नीतू कुमारी सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कोई फ्लाइंग किस का मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति रानी अपना देखें। जिस सहेली ने उनको संरक्षण दिया और मदद की। उसी के पति को भगाकर उन्होंने शादी कर ली। वे हमारे नेता राहुल गांधी पर बात करती है। उनको शर्म आनी चाहिए कि ऐसा सवाल उठाती है।


नीतू सिंह ने कहा कि हम लोगों ने भी वह वीडियो देखा है। वहां तो ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है। राहुल गांधी तो स्पीकर की ओर इशारा कर रहे हैं। स्मृति ईरानी को कैसे समझ में आ गया कि राहुल जी उनकों फ्लाइंग किस दे रहे हैं। ये सब आरोप गलत है। यह सोची समझी साजिश है। ऐसा कोई बात हुआ ही नहीं है। हमारे नेता राहुल जी को लड़की की कमी नहीं है। अगर फ्लाइंग किस देना होगा तो किसी लड़की को देंगे। स्मृति ईरानी जैसी 50 साल की बुढियां को क्यों फ्लाइंग किस देंगे? यह सब आरोप निराधार है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता