ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ आज आएंगे बक्सर, निरहुआ भी रहेंगे साथ

BUXAR: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानि बुधवार को बिहार के बक्सर जिले मैं आने वाले हैं. योगी के आगमन के मद्देनजर छोटका राजपुर में प्रशासनिक चहलकदमी तेज हो गई है.

सीएम योगी आदित्यनाथ आज आएंगे बक्सर, निरहुआ भी रहेंगे साथ
First Bihar
2 मिनट

BUXAR: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानि बुधवार को बिहार के बक्सर जिले मैं आने वाले हैं. योगी के आगमन के मद्देनजर छोटका राजपुर में प्रशासनिक चहलकदमी तेज हो गई है. तैयारी के तहत हेलीपैड बनाने का काम भी पूरा कर लिया गया है. बक्सर जिलाधिकारी और एसपी ने सीएम के आगमन वाले जगह पर पहुंचकर सुरक्षा तैयारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया था. जिलाधिकारी ने हेलीपैड का निरीक्षण भी किया था.



दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के पिता विंध्याचल सिंह का शनिवार रात को निधन हो गया था. पैर में फ्रैक्चर की वजह से 21 जून को उन्हें संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस् थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती करवाया गया. 



पिता के निधन के बाद दयाशंकर सिंह काफी भावुक हो गए थे. पिता के साथ ट्व‍िटर पर उन्‍होंने तस्‍वीर भी शेयर की थी. उनका शव यूपी से बिहार लाया गया था. यहां गंगा घाट पर उनकी अंत्‍ये‍ष्टि की गई थी. अब उनके श्रद्धांजलि सभा में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बक्सर आने वाले हैं. 



जानकारी के मुताबिक, मंत्री दयाशंकर सिंह के पिता की श्रद्धांजलि सभा में योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तर सरकार के कई मंत्री भी शामिल हो सकते हैं. सीएम के साथ उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं नवनिर्वाचित सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ भी आएंगे. ये बातें स्‍वयं मंत्री दयाशंकर सिंह ने कही है. उन्‍होंने बताया कि बुधवार को दोपहर दो बजे उनका आगमन प्रस्‍तावित है.



टैग्स